युवा हो नशामुक्त - पुदुचेरी मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी 


 ¤ अणुव्रत समिति चेन्नई ने मुख्यमंत्री को दी अणुव्रत आचार संहिता की जानकारी

 चेन्नई/पुदुचेरी - अणुव्रत समिति चेन्नई ने पुदुचेरी मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी से उनके आवास स्थल पर भेट कर अणुव्रत आंदोलन के बारे में बताते हुए नशामुक्ति कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की।


 अणुव्रत समिति चेन्नई अध्यक्षा सुभद्रा लुणावत ने मुख्यमंत्री को अणुव्रत दुपट्टा पहनाया। उपाध्यक्ष स्वरूप चन्द दाँती, मंत्री कुशलराज बाँठिया ने अणुव्रत आचार संहिता पट्ट प्रदान किया। राज्य प्रभारी भरत डी मरलेचा के साथ पुदुचेरी तेरापंथ उपसभा संयोजक हेमराज कुंड़लीया, सहसंयोजक कनकराज सुराणा, धनसुखजी सेठीया ने अणुव्रत की तमिल भाषा में लिखित पुस्तके भेट की।


 अणुव्रत समिति के निवेदन पर मुख्यमंत्री ने अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत आगामी चार अक्टूबर को पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने की स्वीकृत प्रदान की और आश्वासन दिया कि पुदुचेरी के विद्यालय पुस्तकालयों में तमिल अणुव्रत पुस्तकों का उपयोग किया जाएगा।