अपनी असीम ऊर्जा को पहचान, पायें क्षितिज को : नीलम सेठिया
★ मारवाड़ आंचलिक स्तरीय क्षितिज कार्यशाला का भव्य आयोजन
◆ 13 क्षेत्रों की महिलाओं, कन्याओं ने की सहभागिता
बालोतरा 17.03.2023 : अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल के तत्वावधान में, तेरापंथ महिला मण्डल, बालोतरा द्वारा शासनश्री साध्वीश्री सत्यप्रभाजी ठाणा 4 के सान्निध्य एवं अभातेममं राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती नीलम सेठिया की अध्यक्षता में न्यू तेरापंथ भवन, आचार्य महाश्रमण मार्ग में मारवाड़ आंचलिक स्तरीय क्षितिज कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मारवाड़ के 13 क्षेत्रों की महिलाओं एवं कन्याओं ने सहभागिता निभाई।
साध्वीश्रीजी के नमस्कार महामंत्र समुच्चारण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्थानीय महिला मंडल की बहनों के द्वारा अतिथियों का विशेष रूप से स्वागत किया गया। मंगलाचरण एवं स्वागत गीतिका की प्रस्तुति महिला मंडल की बहनों के द्वारा की गई। महिला मंडल अध्यक्षा निर्मलादेवी संकलेचा ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया और बालोतरा महिला मंडल द्वारा सम्पादित कार्यों की जानकारी दी।
शासनश्री साध्वीश्री सत्यप्रभाजी ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के समस्त कार्यक्रमों के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की और विशेष प्रेरणा प्रदान करते हुए फरमाया कि अभातेमम द्वारा निर्देशित समस्त कार्यक्रम तेरापंथ महिला मंडल, बालोतरा बहुत अच्छी तरीके से संपादित कर रही है एवं सभी महिलाएं अपना खूब विकास करें। इस अवसर पर साध्वी श्री यशस्वीप्रभाजी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम सेठिया ने क्षितिज विषय की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जहां ऊंचाइयों व गहराइयों का आपस में मिलन होता है, उसे छितिज कहते है। सूर्योदय व सूर्यास्त का विशेष महत्व इसीलिए है कि इसका सम्बन्ध एनर्जी से है। महिलाएं भी अपने भीतर छिपी असीम ऊर्जा को विकसित करें। जिससे स्वयं उसका और परिवार, समाज का विकास हो सके। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर उसे साधने के लिये कड़ी मेहनत करें। अपने भीतर की विशेष रुचि और योग्यता को पहचाने और उस दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करें।
महामंत्री मधुजी देरासरिया ने बहुत ही सुंदर तरीके से क्षितिज विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्षा सरिताजी डागा, राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी अर्चनाजी भंडारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मालाजी कातरेला, सारिकाजी बागरेचा एवं विनीताजी बैंगानी की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद् सभापति सुमित्रा वेदमेहता, सभा अध्यक्ष धनराजजी ओस्तवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। साध्वी प्रमुखाश्रीजी के संदेश का वाचन सारिकाजी बागरेचा ने किया।
कल, आज और कल- ग्रुप डिस्कशन राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलमजी सेठियाजी के द्वारा करवाया गया। जिस पर प्रश्नोत्तर के माध्यम से बहनों के द्वारा चर्चा परिचर्चा की गई। प्रैक्टिकल ट्रेनिंग राष्ट्रीय महामंत्री मधुजी देरासरिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरिताजी डागा द्वारा दी गई। उन्होंने महिलाओं को विशेष प्रेरित करते हुए स्वयं पर विश्वास कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और कहा कि महिलाओं को अपने स्वयं भीतर के हुनर को आगे बढ़ा करा कर अपनी एक स्वयं की पहचान बनाने की बात कही। तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा की बहनों के द्वारा बहुत ही रोचक तरीके से मंगलाचरण व Grow Gratitude की प्रस्तुति दी गई, इन दोनों कार्यक्रमों में विशेष सहयोग मीनाजी ओस्तवाल एवं रुचिकाजी तातेड और महिला मंडल की सदस्यों का रहा। आरवि श्रीश्रीमाल ने बहुत ही सुंदर तरीके से एक रोचक प्रस्तुति प्रस्तुत की।
तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री को अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलमजी सेठिया का सम्मान महिला मंडल अध्यक्षा निर्मलादेवी संकलेचा तथा राष्ट्रीय महामंत्री मधुजी देरासरिया का सम्मान महिला मंडल मंत्री संगीता बोथरा ने किया। अभातेममं द्वारा भी तेरापंथ महिला मंडल, बालोतरा को सुंदर एवं सफलतम कार्यक्रम संयोजन के लिए मोमेंटो के माध्यम से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन महिला मंडल मंत्री संगीता बोथरा एवं उपाध्यक्ष रानी बाफना ने किया। इस अवसर पर परामर्शक लुणीदेवी गोलेच्छा, नारायणीदेवी छाजेड़, उपाध्यक्ष चंद्रा बालड, कोषाध्यक्ष उर्मिला सालेचा, सहमंत्री इंदु भंसाली, रेखा बालड, प्रचार प्रसार मंत्री पुष्पा सालेचा, निर्वतमान अध्यक्षा अयोध्या देवी ओस्तवाल, पुर्व परामर्शक कमलादेवी ओस्तवाल, पुर्वाध्यक्षा देवीबाई छाजेड़, कन्या मंडल संयोजिका साक्षी वैद मेहता, सहसंयोजिका मनीषा ओस्तवाल, सभा पदाधिकारी, तेयुप अध्यक्ष संदीप ओस्तवाल व उनकी टीम सहित लगभग 425 भाई बहनों की उपस्थित रही।
You can also send your news here for publication.
For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास)
Call +91-9080972748






Post a Comment
Post a Comment