चौविहार संथारा परिसम्पन्न - रायपुर
★ श्रद्धा की प्रतिमूर्ति , संथारा साधिका श्रीमती सिरुदेवी बरड़िया
◆ बैकुंठी यात्रा शुक्रवार को प्रातःकाल 10.30 बजे निकलेगी
रायपुर 02.02.2023 : साध्वी श्री ऋषभप्रभाजी की संसारपक्षीया माताजी- सरदारशहर निवासी, रायपुर-गुवाहाटी प्रवासी 93 वर्षीय श्रद्धा की प्रतिमूर्ति, संथारा साधिका श्रीमती सिरुदेवी बरड़िया (धर्मपत्नी: स्व. माणकचंद जी बरड़िया) का चौविहार संथारा आज 02.03.2023, गुरुवार दोपहर 2:55 बजे सीज गया।
ज्ञातव्य है कि आपने मौन साधना सहित गतिमान 30 (मासखमण) की संलेखना तपस्या में तिविहार संथारा का प्रत्याखान परमपूज्य गुरुदेव की अनुज्ञा एवं परिजनों की अनुमति से 01.03.2023, बुधवार सुबह 8:30 बजे समता कालोनी स्थित उनके निजी निवास में उपासक/ उपासिकाओं द्वारा समाजजनों की उपस्थिति में संथारा प्रत्याखान स्वीकरण किया था।
आज गुरुवार दोपहर को परिजनों के सम्मुख उपासकों ने आपको चौविहार संथारे का प्रत्याख्यान करवाया था। लगभग 01 घण्टा 05 मिनट के चौविहार संथारे का प्रत्याख्यान आया।
संथारा साधिका की बैकुंठी यात्रा कल 03.03.2023, शुक्रवार सुबह 10:30 बजे निज निवास E 76, समता कालोनी, अभिषेक ट्यूटोरियल के सामने से मारवाड़ी मुक्तिधाम जाएगी।
न्यूजशुभ दिवगंत आत्मा के आध्यात्मिक विकास की शुभ मंगलकामना सम्प्रेषित करता है।
You can also send your news here for publication.
For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास)
Call +91-9080972748
![]() |
फाइल फोटो |
Post a Comment
Post a Comment