मनुष्य आकृति से नहीं, प्रवृति से मनुष्य बने - मुनिश्री जिनेशकुमार



★ जैन मुनियों का भव्य प्रवेश स्वागत समारोह

उत्तर कलकत्ता 26.03.2023 ; आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री जिनेशकुमारजी अपने सहवर्त्ती मुनिश्री परमानंदजी, मुनिश्री कुणालकुमारजी के साथ जी टी रोड स्थित विनायक काम्प्लेक्स मे पधारने पर स्थानीय जैन समाज के श्रद्धालुओं ने दूर तक अगवानी की।

धर्मपरिषद् को सम्बोधित करते हुए मुनिश्री जिनेशकुमार ने कहा चार परम दुर्लभ अंग है- मनुष्यत्व, श्रुति, श्रद्धा और संयम में पराक्रम। मनुष्य जीवन को दुर्लभ बताया गया है। कहा जाता है कि नौ घाटियां पार करने के बाद मनुष्य जन्म मिलता है। मनुष्य आकृति से नहीं प्रकृति से मनुष्य बने। मानवता व इन्सानियत का विकास करे। मनुष्यत्व के विकास के लिए अहिंसा, संवेदनशीलता, करुणा, सामञ्जस्य, जागरूकता जैसे तत्वों की आवश्यकता होती है। मनुष्य भव को सार्थक बनाने के लिए जिनवाणी सुने। कानो की शोभा कुंडल से नहीं जिनवाणी सुनने से होती है। त्रिफला पास में रखने से कब्ज दूर नहीं होती है,  उसके लेने से कब्ज दूर होती है। उसी प्रकार जिनवाणी को सुनने के साथ आचरण में लाने से कर्म दूर होंते है और मन में शांति मिलती है। 

मुनिश्री ने आगे कहा श्रद्धा परम दुर्लभ है। श्रद्धा का बल विशेष होता है। श्रद्धा में जान है तो भगवान तुमसे दूर नही है। व्यक्ति शंका नहीं करें। अणुबम से भी अधिक खतरनाक शंका होती है। व्यक्ति आत्मा, कर्म, देव, गुरु, धर्म के प्रति आस्था रखे। संयम में पराक्रम करें। जीवन में त्याग का मूल्य है। नियम में छूट नहीं होनी चाहिए। कहां भी जाता है- नियम में छूट, परिवार में फूट, व्यापार लूट काम की नहीं होती है।

 मुनिश्री परमानंद ने कहा- संतों के आगमन से श्रद्धालुओं में नई जागृति का संचार होता है। मुनिश्री कुणालकुमारजी ने गीत प्रस्तुत किया। स्वागत समारोह में तेरापंथ सभा के अध्यक्ष विनोदजी बैद ने अपने भावों की प्रस्तुति दी। ज्ञानशाला के बच्चों ने रोचक प्रस्तुति दी। वर्षीतप में रत सुनीता डोसी का समाज के द्वारा स्वागत किया गया। सुनीता डोसी ने अपने विचार रखे। स्वागत गीत तेरापंथ महिला ने किया। संचालन हेमराजजी संचेती ने किया।


You can also send your news here for publication.

NEWSSHUBH22@GMAIL.COM

For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास) 

Call  +91-9080972748

https://wa.me/+916382435647