सकारात्मक सोच से होता जीवन विकास - साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञा
★ जीवन की दुर्बलताओं को स्वीकार करने की दी प्रेरणा
◆ साध्वीवृन्द के चैतन्यपुरी पधारने पर श्रावक समाज ने किया भावभीना अभिवादन
चैतन्यपुरी, (सिकन्दराबाद) 11.03.2023 ; आशीर्वाद हाइट्स, चैतन्यपुरी में उपस्थित श्रावक परिवार को सम्बोधित करते साध्वीश्री डॉ मंगलप्रज्ञा ने कहा कि व्यक्ति नकारात्मक और निराश भाव के कारण तनावग्रस्त जीवन जी रहा है, शान्ति से दूर होता जा रहा है। अशान्त, अस्त-व्यस्त जीवन व्यक्ति को सफल नहीं होने देता। दूसरों के विकास और सुख को देख कर व्यक्ति अशान्त बनता जा रहा है। दुर्लभ प्राप्त मानव जीवन का आनन्द नहीं ले पा रहा है। पदार्थ के प्रति आसक्ति, अनावश्यक संग्रह व्यक्ति को सुख शान्ति से रहने नहीं देता। सकारात्मकता से जीवन का सम्यक् विकास हो सकता है।
संतान के मन में आत्मविश्वास पैदा करे
साध्वीश्रीजी ने आगे कहा कि सही दिशा में नियोजित दृष्टिकोण अनेक समस्याओं को समाहित कर देता है। जीवन में आध्यात्मिकता होनी चाहिए। अपने दृष्टिकोण का परिवर्तन करना चाहिए। अपनी भावी पीढ़ी के विकास के प्रति जागरुकता आवश्यक है। हर अभिभावक अपनी संतान के मन में आत्मविश्वास पैदा करे। जिन्दगी की गाड़ी को सही दिशा की ओर ले जाएं।हर व्यक्ति में अच्छाई होती है, जरूरत है उस अच्छाई की परख करें। किसी के द्वारा प्राप्त प्रेरणा को समझने का, पहचानने का प्रयास करें। अपने जीवन की दुर्बलताओं को स्वीकार करने का प्रयत्न होना चाहिए।
अध्यात्म के दीप से आत्मा को करें प्रकाशित
साध्वीश्रीजी ने विशेष प्रेरणा देते हुए कहा कि धर्म का अर्थ होता है- जीवन में बदलाव लाना। भौतिकता की अंधी दौड़ से हटकर चैतन्य जगाने का प्रयास करें। अध्यात्म के दीप से अपनी आत्मा को प्रकाशित करें। चेतना में रहने का प्रयास करें। परिस्थितियों से समझौता करना सीखें।
साध्वी श्री राजुलप्रभा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें जिनशासन, तेरापंथ धर्म संघ की गरिमा बढ़ानी चाहिए। साध्वी चैतन्यप्रभा ने भगवान महावीर वाणी का पान करते हुए, योग साधना करने हेतु परिषद को आह्वान किया।
चैतन्यपुरी की बहनों ने स्वागत- संगान प्रस्तुत किया। तेरापंथ प्रोफेशनल फॉरम के मंत्री अणुव्रत सुराणा ने चैतन्यपुरी श्रावक समाज की ओर से साध्वीवृन्द का स्वागत किया। श्रीमती हेमा गेलड़ा ने भावपूर्ण गीतिका पेश की।
You can also send your news here for publication.
For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास)
Call +91-9080972748
Post a Comment
Post a Comment