साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञाजी ने किया तेलगांना प्रवेश

श्रावक समाज ने सीमा पर किया श्रद्धाशिक्त स्वागत

चैन्नई, साहूकारपेट में ऐतिहासिक उपलब्धियों भरा चातुर्मास सम्पन्न कर, आचार्यश्री महाश्रमणजी के निर्देशानुसार सिकन्दराबाद, हैदराबाद चातुर्मास के लिए साध्वीश्री डॉ मंगलप्रज्ञाजी अपने सहवर्तिनी साध्वीवृन्द के साथ प्रस्थान किया। मार्गवर्ती श्रद्धा क्षेत्रों का स्पर्श एवं प्रवास करते हुए, आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा शहर में मर्यादा महोत्सव किया।

 प्रवासित सभी क्षेत्रों के श्रद्धालु श्रावक परिवारों ने अपने दायित्व का सजगता से निर्वहन किया। 2023 के मर्यादा- महोत्सव पर युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी ने सिकन्दराबाद चातुर्मास के लिए साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञाजी के नाम की उदघोषणा की। प्रबुद्ध चातुर्मास प्राप्त कर श्रावक समाज ने प्रसन्नता व्यक्त की। विहार सेवा में श्रावकों- श्राविकाओं का आगमन निरन्तर जाती है।

 हरी भरी धरती का सुरम्य दृश्य एवं आंध्रप्रदेश एवं तेलांगना प्रवासियों के मन में श्रद्धाभाव देखते बनता है। इस यात्रा में अनेक शैक्षणिक, संस्थानों में साध्वी वृन्द का प्रवास हुआ, उनके मन में उठी जिज्ञासाओं का साध्वीश्री द्वारा समाधान किया गया। संघीय प्रभावना, जन सम्पर्क और मानव मात्र को धर्म की प्रेरणा प्रदान करने वाली यह यात्रा काफी प्रभावक बन रही है।


 तेलांगना प्रवेश के अवसर पर श्रावक भीखम चन्द बैद, उपासक राजेश भुवेड़िया, श्राविका पानादेवी गोलच्छा एवं विमलादेवी भंरूट उपस्थित रहे। साध्वीश्रीजी ने सीमा प्रवेश के अवसर पर मंगल पाठ के साथ मंगल भाव व्यक्त किये।

You can also send your news here for publication.

NEWSSHUBH22@GMAIL.COM



For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास) 

Call  +91-9080972748

https://wa.me/+916382435647