रक्तदान समाज और राष्ट्र में प्रेरणास्प्रद : रमेश डागा (राष्ट्रीय अध्यक्ष)
![]() |
रक्तदान करते हुए अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष |
★ मेगा ब्लड़ डोनेशन ड्राइव 2024 के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर केम्पों का आयोजन
चेन्नई : अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद् चेन्नई द्वारा पुरे जून माह में विभिन्न स्थानों पर मेगा ब्लड़ डोनेशन ड्राइव 2024 के अन्तर्गत केम्पों का आयोजन किया जा रहा है। तेयुप सदस्यों के साथ अनेकों सामाजिक कार्यकर्ता इस मुहिम में जुड़े हुए हैं। 1 जून से प्रारम्भ अभी तक 11 जगहों पर केम्पों का आयोजन किया जा सुका है। जिसमें लगभग 250 युनिट रक्त का संग्रहण किया जा सुका है।
![]() |
तेयुप अध्यक्ष |
प्रारम्भिक केम्प में विशेष रूप से अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश डागा ने स्वयं उपस्थित हो केम्प का नमस्कार महामंत्र स्मरण के साथ प्रारम्भ किया। आपने कहा कि अभातेयुप आध्यात्मिकता के साथ सामाजिक गतिविधियां भी आयोजित करती आ रही है। मानव सेवा के लिए ब्लड़ डोनेशन का यह कार्य समाज और राष्ट्र में प्रेरणास्प्रद है। क्योकि रक्तदान के द्वारा किसी को नया जीवन दान दिया जा सकता है। पुरे देश में तेयुप की शाखाओं के अलावा भी अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से केम्पों का आयोजन किया जा रहा है। अभातेयुप को इस कार्य के लिए 'ग्रीनीज बुक ऑफ़ द वर्ल्ड रिकॉर्ड अवार्ड' से भी सम्मानित किया जा चुका है।
स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी ब्लड़ डोनेशन किया। तेयुप अध्यक्ष दिलीप गेलड़ा, मंत्री कोमल डागा, महिला मण्डल अध्यक्षा लता पारख के साथ अनेकों व्यक्तियों ने मानव सेवा के लिए ब्लड़ डोनेशन दे रहे हैं।
![]() |
तेयुप मंत्री कोमल डागा |
नवचयनित तेयुप अध्यक्ष संदीप मुथा ने बताया कि शुक्रवार को शहर के पाँच स्थानों पर केम्पों का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान में राजस्थान पत्रिका प्रिंट मीडिया और न्यूज शुभ सोशियल मीडिया पार्टनर के रूप में साथ में जुड़े हुए है।
तेयुप चेन्नई केम्प संयोजक विशाल सुराणा, मुकेश आच्छा, नवीन मुणोत, नितेश मरलेचा के साथ अनेकों कार्यकर्ता इसे सफल बनाने में जुड़े हुए हैं। पुरे माह चलने वाले इस अभियान में पिपली निवासी, चेन्नई प्रवासी श्री महावीर कुमार, राजेश कुमार अजीत कुमार बोहरा परिवार का अनुकरणीय योगदान तेयुप को मिला हुआ है।
चेन्नई ब्लड़ बैंक, इण्डियन वोलेट्री ब्लड़ बैंक की टीमों का मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के रक्त संग्रहण में योगदान प्राप्त हो रहा है।
Post a Comment
Post a Comment