दम्पति ऐसा रिश्ता, जिसमें शब्द कम- समझ ज्यादा : डॉ साध्वी गवेषणाश्री
★ 'हाथ मिलाएं, साथ निभाएं'- दम्पति कार्यशाला का आयोजन
तिरूपुर 03.09.2023 : युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या डॉ. साध्वी गवेषणाश्री ठाणा- 4 के सान्निध्य में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के तत्वावधान में, तेरापंथ भवन, तिरूपुर में भव्य दम्पति कार्यशाला "हाथ मिलाएं- साथ निभाएं" का आयोजन हुआ।
उपस्थित दम्पतियों को प्रतिबोध देते हुए डॉ साध्वी गवेषणाश्रीजी ने अपनी ओजस्वी वाणी में फरमाया कि शादी का दूसरा नाम है विवाह। यह तीन अक्षरों से बना है। जिसका अर्थ है- विश्वास, वादा, हर वक्त साथ निभाना। यह रिश्ता उस तार की तरह है, जिसमें सही जुड़ जाये तो रिश्तों में रोशनी और गलत जुड़ जाये तो जिंदगी भर झटके ही खाने पड़ते है। पति नरम, पत्नी गरम हो तो भी परिवार की शर्म रह जाती है। यह रिश्ता ऐसा है जिसमें शब्द कम और समझ ज्यादा, तकरार कम और प्यार ज्यादा हो, आस कम और विश्वास ज्यादा हो।
साध्वी श्री मयंकप्रभाजी ने कहा कि दाम्पत्य जीवन गाड़ी के दुपहिये के समान है। यदि एक पहिया भी खराब होता है तो दूसरे का कोई मूल्य नहीं इसी प्रकार स्त्री-पुरुष भी इस संसार के दो पहिये है।
साध्वी श्री मेरुप्रभा ने कुशलतापूर्वक कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुमधुर गीतिका प्रस्तुत की। साध्वी श्री दक्षप्रभा ने भावपूर्ण गीतिका के माध्यम से दम्पतियों को मोटीवेट किया। साध्वीश्रीजी ने प्रश्नोत्तर शैली में बहुत सुंदर ढंग से कार्यशाला संपादित की।
तेरापंथ सभा मंत्री श्री मनोज भंसाली, तेयुप अध्यक्ष श्री सोनु डागा, श्री सुमित भंडारी, श्री अजय बोथरा, श्री शांतीलाल मालु, श्री शांतीलाल झाबक, श्रीमती मधु झाबक, श्री रिद्धकरण बोथरा, श्री विनोद बोथरा, श्रीमती अलका भंडारी, सेलम से समागत श्री केवलचन्द बोहरा इत्यादि ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी।
समाचार प्रदाता - विकास सेठिया
You can also send your news here for publication.
For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास)
Call +91-9080972748
Post a Comment
Post a Comment