विदेशी धरती पर भी भारतीय संस्कारों का संवर्धन
◆ जैन संस्कार विधि द्वारा नूतन गृह प्रवेश
◆ तेयुप, चेन्नई द्वारा प्रथम विदेशी आयोजन
चेन्नई 15.08.2023 : भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय संस्कारों से आप्लावित होते हुए विदेश में रहकर भी अपने नूतन गृह प्रवेश को जैन संस्कार विधि द्वारा सम्पादित करवाया।
नमस्कार महामंत्र से प्रारम्भ चेन्नई निवासी राजेन्द्रजी श्रीश्रीमाल के सुपुत्र श्री यश जैन/ श्रीमती नेहा जैन ने लक्समबर्ग (युरोप) में अपने नूतन घर में जैन संस्कार विधि द्वारा प्रवेश संस्कार सम्पादित कर प्रवेश किया।
जूम एप्लिकेशन के माध्यम से तेरापंथ युवक परिषद् चेन्नई की आयोजना में चेन्नई से जैन संस्कारक श्री स्वरूप चन्द दाँती, श्री हनुमान सुखलेचा, श्री रोशन बोथरा ने सम्पूर्ण मंगलमंत्रोच्चार के साथ प्रवेश विधि सम्पादित करवाई। तेयुप अध्यक्ष श्री दिलीप जी गेलडा ने शुभकामनाओं के साथ जैन संस्कार विधि को अपनाने के लिए साधुवाद दिया। श्री राजेन्द्रजी श्रीश्रीमाल ने सुन्दर समायोजन के लिए संस्कारकों, तेयुप चेन्नई के प्रति आभार व्यक्त किया। उपासक, जैन संस्कार श्री स्वरूप चन्द दाँती ने जैनत्व के संस्कारकों को विदेशी धरती पर रह कर भी सामुहिक रुप से अपने साधार्मिक दोस्तों, परिजनों के साथ मिल महिने में कम से कम दो दिन सामुहिक सामायिक, आध्यात्मिक गतिविधियां करने का आह्वान किया। सभी ने योग्यतानुसार संकल्प स्वीकार किये।
वृहद मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम सानन्द सम्पन्न हुआ। लक्समबर्ग में यश जैन के परिजनों, दोस्तों ने जैन संस्कारकों की ओर से मंगलभावना पत्रक भेंट किया।
You can also send your news here for publication.
For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास)
Call +91-9080972748






Post a Comment
Post a Comment