विघ्न बाधाओं का निवारक- पैसठिया यंत्र
◆ श्रीमती पिंकी बंब ने किया मासखमण तप का प्रत्याख्यान
ट्रिप्लीकेन, चेन्नई 28.07.2023, शुक्रवार : युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या शासनश्री साध्वी शिवमालाजी ठाणा 4 के पावन सान्निध्य मे पैसठिया यंत्र अनुष्ठान का भव्य आयोजन तेरापंथ भवन ट्रिप्लीकेन, चेन्नई में सानंद सम्पन्न हुआ।
साध्वीश्रीजी के मंगलाचरण से अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। साध्वी अमितरेखाजी ने कहा कि अनेक विघ्न बाधाओं का निवारण करने वाला यह पैसठिया यंत्र हैं। लोगस्स का पाठ इसका सिध्द मंत्र हैं। इसमे 24 खाने 24 तीर्थंकरों की स्तुति के एवं 25वॉ सीमंधर स्वामी की स्तुति का हैं। इस यंत्र मे अंकित संख्याओं की ऊपर से नीचे, बाये से दाये एवं तिरछी जोड 65 आती हैं। यह जैन धर्म का प्रभावशाली मंत्र और यंत्र हैं। इस अनुष्ठान मे लगभग 250 श्रद्धालु श्रावक-श्राविकाओं ने सहभागिता की।
जप अनुष्ठान के साथ तप अनुष्ठान में तांबरम प्रवासी श्री जवरीलालजी बंब की पुत्रवधु एवं श्री रणजीतकुमार की धर्मपत्नी श्रीमती पिंकी बंब ने मासखमण का प्रत्याख्यान साध्वीश्रीजी के सान्निध्य में किया।
ट्रिप्लीकेन तेरापंथ ट्रस्ट एवं सम्पूर्ण श्रावक समाज ने तपस्विनी बहन के मासखमण तप की अनुमोदना कर उनकी निरामय स्वास्थ्य की मंगलकामना अभिव्यक्त की। तपोभिनंदन पत्र द्वारा तपस्विनी बहन का अभिनंदन किया गया। ट्रस्ट के मंत्री श्री विजयकुमार गेलड़ा ने सभी महानुभावों का अभिवादन कर धन्यवाद ज्ञापन दिया।
You can also send your news here for publication.
For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास)
Call +91-9080972748
Post a Comment
Post a Comment