तेरापंथ महिला मंडल द्वारा वर्षीतप तपस्वियों का किया अभिनन्दन

हैदराबाद 20.04.2023 : तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में साध्वीश्री डॉ मंगलप्रज्ञाजी ठाणा-6 के सान्निध्य में गुरुवार को श्रीमती सुमन विमलजी दुगड के हिमायत नगर स्थित निवास स्थान पर वर्षीतप करने वाले तपस्वियों का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया।

राजेंद्र बोथरा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार साध्वीश्री डॉ मंगलप्रज्ञाजी ने अपने संबोधन में कहा कि तपस्या करना कर्म निर्जरा का महान उपक्रम है। वर्षीतप करने वाले सभी भाई बहनों को बहुत-बहुत साधुवाद। साध्वी श्री सुदर्शनप्रभाजी, सिद्धियशाजी, चैतन्यप्रभाजी, राजुलप्रभाजी, शौर्यप्रभाजी ने गीतिका द्वारा सारगर्भित भावाभिव्यक्ति दी। मण्डल की बहनों ने भी आदीश्वर स्तुति की। If You r Interested in Buying Call Me 9444647600  

नगर में नौ श्रावक-श्राविकाओं ने एवं साध्वी श्री सुदर्शनप्रभाजी, साध्वी श्री चैतन्यप्रभाजी ने भी वर्षीतप की ज्योत जगाई। बहनों ने शासनमाता के एवम तपस्या के गीत प्रस्तुत किए। वर्षीतप करने वालों में श्रीमती इचुदेवी बैद, श्रीमती शर्मिला बैद, श्रीमती सुमन श्यामसुखा, श्रीमती सरोज मुसरफ, श्रीमती सीमा पोकरणा, श्रीमान कपूरचंद, दिनेशजी धारीवाल, श्रीमान महेंद्रजी लुणावत, श्रीमान भीकमचंदजी नखत शामिल है। 

सभी के प्रति महिला मंडल ने अनुमोदना करते हुए साता पुछी। मंडल द्वारा तपस्वियों का पचरंगी पटके एवं साहित्य से सम्मान किया गया। 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनीता गिडिया, मंत्री श्वेता सेठिया, संरक्षिका सुशीला संचेती, विमलेशजी सिंघी, परामर्शक संपतजी सिंघी, सरोजजी भंडारी, पूर्व अध्यक्ष प्रेमजी पारख, पुष्पाजी बरडिया, सहमंत्री शीतल सांखला, कार्यसमिति सदस्य हर्षलता दुधोड़ीया, सुमनजी दुगड़, सोभाग बांठिया, सुमन सेठिया, कोषाध्यक्ष शांताजी बैद, जेटीएन प्रतिनिधि मीनाक्षी सुराणा, आरती तलेसरा, रंजू सेठिया, संगीता मालू, मोनिका भंसाली, मंजू लुणावत, इंदुदेवी कुंडलिया, चांदबाई बैद, कलकति सुराणा, किरण छाजेड़, संगीता दुगड, पुर्वमंत्री अल्पना दुगड़, विमलजी दुगड़, संतोष कोठारी आदि एवं अन्य बहनों की अच्छी उपस्थिति रही। अल्पाहार सुमनजी दुगड द्वारा रखा गया।

समाचार प्रदाता : राजेन्द्र बोथरा/ मीनाक्षी सुराणा

You can also send your news here for publication.

NEWSSHUBH22@GMAIL.COM

For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास) 

Call  +91-9080972748

https://wa.me/+916382435647