जैन समाज ने लिया आचार्य महाश्रमण प्रवास को सफलतम बनाने का संकल्प
★ मुनिश्री के सान्निध्य में सकल जैन समाज की संगोष्ठी का विशेष आयोजन
◆ महावीर जयंती 2023 कार्यक्रम पत्रिका का हुआ लोकार्पण
औरंगाबाद 31.03.2023 : युगप्रधान, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य डॉ मुनिश्री पुलकितकुमारजी, मुनि आदित्यकुमारजी अभी (औरंगाबाद) छत्रपति संभाजी नगर में सन् 2024 के आचार्य महाश्रमण अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव के लिए श्रावक समाज को प्रेरणा प्रदान करते हुए उपनगरों- कोलोनियों में विचरण कर रहे हैं। इसी क्रम में मुनिश्री का तेरापंथ भवन में पदार्पण हुआ। मुनिश्री के सान्निध्य में सकल जैन समाज की विशेष संगोष्ठी का आयोजन लोकमत समाचार पत्र के प्रमुख तथा सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजेंद्रबाबू दर्डा की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर डॉ मुनिश्री पुलकितकुमारजी ने फरमाया कि महावीर जन्म कल्याणक के लिए जिस तरह सकल जैन समाज एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयासरत है। इसी तरह आगामी वर्ष 2024 में आचार्य श्री महाश्रमणजी के अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव के लिए जैन समाज संकल्पबद्ध हो। क्योंकि आचार्य श्री महाश्रमणजी मात्र तेरापंथ के ही नहीं, जन-जन के आचार्य है। चाहे श्वेताम्बर, दिगंबर, मूर्तिपूजक, स्थानकवासी या तेरापंथ सभी अपने अपने संघ में प्रेरणा करें कि हम इस वर्ष वर्षीतप करके आचार्यश्री महाश्रमणजी के चरणों में तप की भेंट चढाकर, दर्शन सेवा का विशेष लाभ उठाएंगे।
इस संबन्ध में राजेंद्र बाबूदर्डा ने संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सकल जैन समाज की तरफ से मुनिश्री को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आचार्यश्री महाश्रमणजी के औरंगाबाद अक्षय तृतीया प्रवास को सफलतम बनाने में हमारा पूरा पूरा सहयोग रहेगा। दर्डाजी ने मुंबई में आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के साथ हुई चर्चा-वार्ता एवं दर्शन का भी उल्लेख किया।
संगोष्ठी में जैन समाज के कार्याध्यक्ष सुभाषजी झांबड़, महासचिव महावीर पाटनी एवं कोषाध्यक्ष जीएम बोथरा, ललित पाटनी, झुंबरलाल पगारिया, अनिल कुमार संचेती, राजेश कुमार मुथा, निलेश पहाड़े, सुभाषजी नाहर, प्रशांत देसरडा, विलास साहूजी, रवि मुगदिया, राहुल साहूजी, अमोल मोगले, मीठालाल कांकरिया, मदानलालजी आच्छा, चाँदमलजी सुराणा, किशोर सेठिया, संजय सेठिया, सुधीर बांठिया, अजीत चंडालिया, श्रीमती मनीषा भंसाली, माया मुथा, संगीता संचेती, तनुषा गांधी, मीना पापड़ीवाल, मंजू पाटनी, भावना सेठिया, संगीता सुराणा, सुनीता सेठिया, मेघा सुराणा आदि अनेक सकल जैन समाज के गणमान्य कार्यकर्ताओं द्वारा आचार्यश्री महाश्रमणजी के प्रवास को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ सभा अध्यक्ष कौशिक सुराणा ने किया। सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत साहित्य भेंट कर किया गया।
महावीर जयंती 2023 की कार्यक्रम पत्रिका का लोकार्पण किया गया। संघ प्रभावना की दृष्टि से संगोष्ठी बहुत ही महत्वपूर्ण एवं सफल रही।
You can also send your news here for publication.
For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास)
Call +91-9080972748
Post a Comment
Post a Comment