शिक्षा के साथ संस्कारों का जागरण जरूरी - मुनिश्री जिनेशकुमार
★ जैन विद्यालय में विद्यार्थियों को सहिष्णु, विनम्र, जागरूक रहने की दी प्रेरणा
◆ अभातेयुप अध्यक्ष श्री पंकज डागा ने भी विद्यार्थियों को सजग रहने का किया आह्वान
कोलकाता 31.01.2023 ; आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री जिनेशकुमार का बर्बन रोड़ स्थित जैन विद्यालय में छात्रों के मध्य प्रवचन हुआ।
छात्रों को प्रेरणा प्रदान करते हुए मुनिश्री जिनेश कुमार ने कहा कि जीवन विकास का मुख्य घटक है- सम्यक् शिक्षा। शिक्षा जीवन का उपहार है, शिक्षा जीवन का आधार है, शिक्षा जीवन का श्रृंगार है। शिक्षा से आंतरिक सौन्दर्य का विकास होता है। शिक्षा के बिना जीवन रेगिस्तान के समान है। शिक्षा के अभाव में सत्य और शील की साधना संभव नहीं है। इसलिए शिक्षा सत्यं, शिवं, सुन्दर का पथ है। बदलते परिवेश में शिक्षा के साथ संस्कारों का जागरण जरूरी है। संस्कारों के जागरण से ही व्यक्ति सम्पूर्ण रूप से अपना व्यक्तित्व बना सकता है। शारीरिक, बौद्धिक शिक्षा के साथ-साथ मानसिक, भावनात्मक प्रशिक्षण जरुरी है। जिससे अनुशासन आदि तत्वो का विकास हो सकता है।
मुनिश्री ने आगे कहा कि आचार्य श्री महाप्रज्ञजी ने शिक्षा जगत को नया अवदान दिया वह है जीवन विज्ञान। जीवन विज्ञान के प्रयोगों से छात्रों में आशातीत बदलाव आ सकता है। मुनिश्री ने अणुव्रत, प्रेक्षाध्यान आदि के बारे में बताते हुए कहा कि पर्यावरण को नष्ट नहीं करना चाहिए। जीव हिंसा से बचना चाहिए। गुस्सा, मृषा, नशा अपराध के कारण है। नशे से धन व धर्म की हानि होती है। मोबाइल के अति सेवन से धर्म, धन, समय, चारित्र की हानि हो सकती है। घर में कलह का वातावरण बन सकता है। बालको को कहना चाहूंगा, आप अपना व्यक्तित्व बनाना चाहते है तो सहिष्णुता , विनम्रता, जागरुकता, स्वस्थता, परिश्रमशीलता का विकास करें। मुनिश्री ने जीवन विज्ञान के प्रयोग कराएं। मुनिश्री कुणालकुमार ने अणुव्रत गीत का संगान किया।
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परीषद् के अध्यक्ष श्रीमान पंकज डागा ने कहा कि बालकों को देखकर मुझे भी बचपन याद आ गया। मैं भी कुछ वर्ष तक कलकत्ता मैं पढ़ा हुँ। बालकों की यह अवस्था फिसलन की है, इसमें सावधानी रखना और व्यक्तित्व का निर्माण करना है।
विद्यालय की और से अध्यापक ने आभार व्यक्त किया। जुगराजजी बैद ने योगासन के प्रयोग कराएं।
You can also send your news here for publication.
https://www.instagram.com/reel/CoCwI6NJm3q/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
For Publish Advertisements on NEWSSHUBH - Whatsapp 'AD' to
For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास)
Call +91-9080972748
Post a Comment
Post a Comment