श्री शत्रुंजय गिरनार सिवांची हवाई यात्रा संघ 2023 की पत्रिका का हुआ विमोचन
श्री सिवांची मद्रास जैन संघ, चेन्नई द्वारा आयोज्य
साहुकारपेट, चेन्नई 04.12.2022 ; श्री सिवांची मद्रास जैन संघ, चेन्नई प्रवासी सिवांची परिवारों एक संगठन है। यह संगठन जहां जैन परिवारों को आपस में जोड़ कर आत्मियता का कार्य करता है, वहीं वह सदस्यों के आध्यात्मिक, सामाजिक, आर्थिक विकास में भी सहभागी बनता हैं। दूर प्रदेश में प्रवासियों में अपनी संस्कृति के गौरव से गौरवान्वित करने के लिए भी श्री सिवांची मद्रास जैन संघ समय समय पर विधिक कार्यों का सम्पादन करता है।
धनोपार्जन के साथ धर्मोपार्जन, आध्यात्मिक उन्नयन के लिए संघ तीर्थों की यात्रा का आयोजन करती है। श्री संघ इस बार श्री शत्रुंजय गिरनार सिवांची हवाई यात्रा संघ 2023 का आयोजन कर रहा है। यह यात्रा चेन्नई से 07.01.2023 को शुभ वेला में प्रस्थान करेंगी। तीर्थाधिराज श्री शत्रुंजय, गिरनार, शंखेश्वर, भद्रेश्वर, 72 जिनालय मांडवी आदि तीर्थों एवं शासनगिरी, स्टेच्यू ऑफ यूनिट (केवडिया) की यात्रा कर पुनः चेन्नई में 18.01.2023 को शुभागमन होगा। संघ द्वारा आयोजित इस द्वितीय हवाई यात्रा संघ की पत्रिका विमोचन का कार्यक्रम सिवांची जैन संघ भवन, साहुकारपेट में प्रातः विशेष वेला में नमस्कार महामंत्र से शुभारम्भ हुआ। जय जिनेन्द्र और यात्रा संघ के मुख्य सहयोगी परिवार श्रीमती हुलासीदेवी लालचन्दजी छाजेड़, गढ़ सिवाना फर्म अशोक ऑप्टिकल हाउस, सहसहयोगी परिवार सहित संघ पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन किया। यात्रा संघ संयोजक राजकुमार संकलेचा ने स्वागत स्वर प्रस्तुत किया। श्री सिवांची जैन युवा मण्डल द्वारा बहुत ही सुन्दर गीत संगीत के साथ कार्यक्रम में समा बांधे रखा। मुख्य सहयोगी और सह सहयोगी परिवारों द्वारा पत्रिकाओं का आलेखन कर प्रथम पत्रिका गाजे-बाजे, नाचते हुए भगवान के श्री चरणों में अर्पित की। कार्यक्रम का कुशल संचालन जितेन्द्र ढ़ेलडिया ने किया।
जुड़े न्यूज शुभ के व्हाट्सएप ग्रुप में
https://chat.whatsapp.com/GWPQBk0biaQBulrEE9NSDw
टेलिग्राफ ग्रुप में
https://t.me/+NJJTrlZZgZw0YTBl
You can also send your news here for publication.
For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास)
Call +91-9080972748
https://wa.me/+916382435647
Post a Comment
Post a Comment