समता, पश्चात से व्यक्ति बनता सुखी : मुनि जिनेशकुमार
कारागृह में कैदियों को दी विशेष प्रेरणा
बालेश्वर उड़ीसा 07.12.2022 ; आचार्य महाश्रमण के सुशिष्य मुनि जिनेशकुमारजी का कारागृह में कैदियों के मध्य विशेष प्रवचन हुआ।
सैकड़ो कैदियों को संबोधित करते हुए मुनि जिनेशकुमार ने कहा कि व्यक्ति जैसा कर्म करता है, वैसा फल मिलता है। समता व पश्चात्ताप के साथ कर्म भोगने वाला व्यक्ति सुखी रहता है। व्यक्ति को आत्म-निरीक्षण करना चाहिए। क्रोध, असत्य, नशा, मोह, गरीबी, अमीरी, प्रतिशोध, वैर, तनाव, अशिक्षा अपराध के कारण है।
मुनि ने आगे कहा- जिस प्रकार बारूद से नगर नष्ट हो जाता है, उसी प्रकार क्रोध से जीवन बर्बाद हो जाता है। क्रोध क्षणजीवी है, परिणाम चिरंजीवी है। नशा सामाजिक बुराई है। नशे में धुत व्यक्ति को कोई भान नहीं रहा है। जिसके कारण वह अपराध कर डालता है। कुसंगति, खानपान की अशुद्धता, वासना, कामना, अतिआंकाक्षा के कारण व्यक्ति अपराध करता है। उपभोक्तावादी संस्कृति अपराधों की जननी है।
मुनि ने प्रेरणा पाथेय के रूप में आगे कहा कि व्यक्ति गलती का पुतला है। गलती होना स्वाभाविक है। जो गलती पर गलती करता वह शैतान होता है, गलती करके पुन: गलती नहीं करता वह इंसान होता है। कभी गलती नहीं करता, वह भगवान होता है। कारागृह को सुधार गृह मानों। अपने आपको बदालने के लिए सत्संगत, जप, तप, ध्यान, योगासन करना चाहिए। नशामुक्त जीवन जीना चाहिए। कारागृह को मंदिर मानकर आत्मसाधना व स्वाध्याय करना चाहिए। स्वाध्याय से सकारात्मक चिन्तन का विकास होता है।
मुनि की प्रेरणा से करीबन 20 व्यक्तियों ने नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया। मुनि परमानंद ने कहा साधु अहिंसा आदि पांच महाव्रतों की साधना करते हैं। सत् प्रवृत्ति से व्यक्ति अच्छा इन्सान बनता हैं। असत् प्रवृत्ति से बुरा इंसान होता है। व्यक्ति हमेशा अच्छा जीवन जीए। मुनि कुणालकुमार ने गीत प्रस्तुत किया। जेलर अविनाश बेहरा ने स्वागत भाषण करते हुए विचार रखे। इस अवसर पर कनकमलजी घाड़ेवा, सुरेशजीजी सिंधी ने विचार रखे व तेरापंथ सभा के अध्यक्ष धीरज धाडेवा ने आभार व्यक्त किया। निर्मलजी बैद, विकास मालु, योगेश सिंघी, खेताराम कासीद, पुलिस अधिकारी भूपेन्द्रजी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। मुनि जिनेशकुमार ने अणुव्रत, प्रेक्षाध्यान, अहिंसायात्रा के बारे में भी बताया। मुनि ने कैदियों से वार्तालाप की और उन्हें अच्छा जीवन जीने की प्रेरणा दी।
You can also send your news here for publication.
Contact to publish your AD on Newshubh
https://wa.me/+919444647600
For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास)
Call +91-9080972748
https://wa.me/+916382435647
Post a Comment
Post a Comment