विधायकों ने किये मुनिवृंद के दर्शन

युद्ध से नहीं, वार्तालाप से शांति सम्भव : मुनि जिनेशकुमार

धानमण्डल, उडीसा 14.11.2022 ; युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनि जिनेशकुमारजी सहवर्ती संत मुनि परमानंदजी व मुनि कुणालकुमारजी के धानमंडल पधारने पर स्थानीय श्रद्धालुओं ने दूर तक आगवानी कर भावभीना स्वागत किया।
दीपक हीरालाल खटेड के घर पर मुनित्रय का आगमन हुआ। दिन भर लोगों का आवागमन रहा। सुबह प्रवचन व मध्यान्ह में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें "बड़चना के विधायक अमर सतपथी व भंडारी पोखरी के विधायक व पूर्वमंत्री प्रफुल्ल सामल व अन्य लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।"
  इस अवसर पर मुनि जिनेशकुमार ने कहा दुनिया में अध्यात्म की शक्ति को श्रेष्ठ बताया गया है। अध्यात्म के विकास के लिए सद्‌भावना, नैतिकता व नशामुक्ति जरूरी है। किसी भी समाज के लोग एक दूसरे के प्रति सौहार्द्र का भाव रखे। विचारों की संकीर्णता से वैर विरोध बढ़ता है। जिसके कारण हिंसा भय, आतंक का वातावरण बना रहता है।
मुनिश्री ने विशेष रूप से कहा कि युद्ध से समस्या का हल नहीं निकालता है। वार्तालाप से समस्या का समाधान संभव हो सकता है। देश को शस्त्र नहीं, शास्त्र की आवश्यकता है। अहिंसा, अध्यात्म को पुष्ट करता है। व्यक्ति नीति न्याय के मार्ग पर चले। धोखाधड़ी बेईमानी से बचे। नशा नाश का द्वार है, नशा सामाजिक बुराई है, नशा से धन व धर्म दोनों का नाश होता है।
विधायक अमर सतपथी ने कहा आज हमारा सौभाग्य है कि जैन मुनि के दर्शन हुए। दर्शन से शान्ति का अनुभव होता हैं।
विधायक प्रफुल्ल सामल ने कहा जैन मुनि सब के लिए आदर्श होते हैं। भगवान महावीर ने अहिंसा का संदेश दिया। अहिंसा से ही शांति संभव है।
तेरापंथ सभा के अध्यक्ष मोहनलाल सिंघी ने स्वागत भाषणा दिया। अतिथियों का साहित्य के द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंगलचंद चोपड़ा, हीरालाल खटेड, उपाध्यक्ष माणकचंद पुगलिया, मोहनलाल चौरड़िया, कमलेश खटेड आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 जुड़े शुभ न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप में

https://chat.whatsapp.com/GWPQBk0biaQBulrEE9NSDw

You can also send your news here for publication.
JAINSHUBNEWS@GMAIL.COM

For More Information & Booking About Vijay Palace Call  
+91-9080972748
https://wa.me/+916382435647