आध्यात्मिक सुख शाश्वत : मुनि श्री जिनेशकुमार
सुखी बनो कार्यशाला का आयोजन
छक (बालेश्वर) उड़ीसा 27.11.2022 ; युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री जिनेशकुमारजी ठाणा 3 के बालेश्वर स्थित कलिंग कोल्ड स्टोरेज, I.T.I. छक पधारने पर श्रद्धालुओं द्वारा दूर तक अगवानी कर भावभीना स्वागत किया गया।
जयघोष लगाते हुए पंक्तिबद्ध चल रहे श्रद्धालुगण मुख्यमार्ग पर नयनाभिराम दृश्य उपस्थित कर रहे थे। इस अवसर पर बालेश्वर के अतिरिक्त कोलकाता, कटक, बारीपदा बेतनटी क्षेत्रों से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कलिंग कोल्ड स्टोरेज में आयोजित "सुखी बनो कार्यशाला" में उपस्थित धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री जिनेशकुमारजी ने कहा- हर व्यक्ति सुख का जीवन चाहता है, पर जीवन का सुख नहीं चाहता। जीवन का सुख मिले बिना व्यक्ति सुखी नहीं बन सकता है। जीवन के दो पक्ष है- सुख एवं दुःख। सुख स्वरशता है, दुःख परवशता है। पौद्गलिक सुख अस्थायी है, नश्वर है, क्षणिक है। आध्यात्मिक सुख शास्वत है। आध्यात्मिक सुख पाने एवं दुःख मुक्ति के लिए व्रत, शील, तप, दान, संयम अर्हत् भक्ति जरुरी है। व्रत की साधना से आचार, विचार, संस्कार, व्यवहार शुद्धि की होती है। शील सर्वोत्तम साधना है। तपस्या कर्म निर्जर का साधन है। दान भारतीय संस्कृति का सर्वोत्तम तत्त्व है, दान से शत्रुता समाप्त होती है। दान में सौदाबाजी नहीं होनी चाहिए। निष्काम भाव से दिया गया दान व सुपात्र दान आत्मशुद्धि का मार्ग है। संयम से त्याग का विकास होता है, संयम से आकांक्षा अव्रत कम होता है। असंयम से हिंसा, भोग बढता है।
मुनि श्री ने आगे कहा कि व्यक्ति पंचपरमेष्ठी का सुमिरण करे। अरिहंत हमारे आदर्श है। जिसका अनंत ज्ञान, अनंत दर्शन, अनंत आनंद, अनंत शक्ति जागृत हो गया, वह अर्हत् है। प्रात: उठकर अरिहंत को वंदन करे, गुरु को वंदन करे। संतो के समागम का भरपूर लाभ उठाए। बहुत वर्षो के बाद संत पधारे हैं। आपके भीतर उत्साह है। आप लोग निष्ठा से सेवा कर रहे हैं। आपकी सेवा भावना बढ़ती जाए। कटक, जाजपुर रोड के श्रावको ने भी अच्छी सेवा की है। हमारा मन हमेशा शीतल रहे और असंग्रह का भव बढ़े।
इस अवसर पर मुनि श्री परमानंद ने कहा कि सुखी बनने के लिए सम्यकज्ञान का विकास जरूरी है। मुनि कुणालकुमारजी ने सुमधुर गीत का संगान किया। इस अवसर पर तेरापंथ सभा अध्यक्ष धीरज धाडेवा, सिद्धांथ भूतोडिया, विमलजी सिंघी, कुसुम सिंघी, अनूप बोथरा, गजराज दुगड़, उपासक पानमल नाहटा, पंकज सेठिया, रवि छाजेड़, तेरापंथ सभा कलकत्ता के अध्यक्ष अजय भंसाली, उत्तर हावड़ा के सभा अध्यक्ष राकेशजी संचेती, अभातेयुप मीडिया प्रभारी सूर्य प्रकाश डागा, अनूपजी बोथरा, राकेश मुशरफ, तेरापंथ महिला मंडल आदि ने अपने भावो की प्रस्तुति दी। इस अवसर कलकत्ता, बारीपदा, बेतनटी, कटक पर आदि क्षेत्रों के अच्छी संख्या में लोग उपस्थित थे।
जुड़े शुभ न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप में
https://chat.whatsapp.com/GWPQBk0biaQBulrEE9NSDw
You can also send your news here for publication.
JAINSHUBNEWS@GMAIL.COM
For More Information & Booking About Vijay Palace Call
+91-9080972748
https://wa.me/+916382435647
Post a Comment
Post a Comment