दीक्षार्थी मंगल-भावना समारोह


राजाजीनगर, बंगलूरु : 29 नवंबर 2022 ;  युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के सान्निध्य में 8 दिसंबर 2022 को सिरियारी में आयोजित वृहद दीक्षा महोत्सव में बैंगलोर प्रवासी मुमुक्षु दीक्षार्थीनी सुश्री खुशबू कोचर एवं सुश्री सोनल पीपाड़ा का मंगल भावना समारोह आज प्रातः स्थानीय तेरापंथ भवन राजाजीनगर में समायोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत तेरापंथ महिला मंडल राजाजीनगर के द्वारा मंगलाचरण से हुई। मुमुक्षु बहनों का परिचय राजेश देरासरिया एवं श्रीमती उषाजी चौधरी ने दिया।
मुमुक्षु दीक्षार्थीनी सुश्री खुशबू कोचर एवं सुश्री सोनल पीपाड़ा ने अपने वैराग्य के साथ परिवार और ज्ञानशाला के योगदान को योगभूत बताया। परिवार, समाज वालों से खमतखामणा किया एवं सभी को अध्यात्म के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
सभा अध्यक्ष श्री रोशनलालजी कोठारी, श्री जुगराजजी श्रीश्रीमाल, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती चेतनाजी वेदमूथा, तेयुप पूर्व अध्यक्ष श्री सतीशजी पोरवाड़ ने मुमुक्षु बहनों को धर्मसंघ में उत्तरोत्तर विकास करते हुए, गुरु इंगित की आराधना करते हुए, संयम जीवन के प्रति अपनी मंगलकामनाएं संप्रेषित की। तेयुप से श्री अरविंदजी दुगड़, श्रीमती अर्चनाजी धारीवाल एवं महिला मंडल ने गीतिका का संगान किया। संचालन सभा सहमंत्री श्री चंद्रेशजी मंडोत ने  सुचारू रूप से किया। आभार तेयुप सहमंत्री श्री रणितजी कोठारी ने व्यक्त किया।
समाचार साभार : हरीश पोरवाड़

You can also send your news here for publication.
JAINSHUBNEWS@GMAIL.COM

For More Information & Booking About Vijay Palace Call  
+91-9080972748
https://wa.me/+916382435647


 जुड़े न्यूज शुभ के व्हाट्सएप ग्रुप में