वर्ग पहेली प्रतियोगिता का परिणाम घोषित
बालोतरा ; मुनिश्री मोहजीतकुमारजी ठाणा-3 के सान्निध्य में वर्ग पहेली प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम व सम्मान समारोह कार्यक्रम बालोतरा के न्यू तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया।
मुनिश्री मोहजीतकुमारजी ने फरमाया कि निर्जरा के 12 प्रकारों में से एक प्रकार है- स्वाध्याय। स्वाध्याय करने से अनेक कर्मों की निर्जरा होती है। महिला मंडल मंत्री संगीता बोथरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रायोजक परिवार का लाभ निर्मलादेवी डूंगरचंद सपनादेवी अमित कुमार मोक्ष सक्षम संकलेचा परिवार ने लिया। इस वर्ग पहेली के 6 पेपर थे जो सभी श्रावक श्राविकाओं को घर पर बैठकर ही भरने थे। जिसमें अनेक पुस्तके जैसे कर्मवाद, जीव अजीव, जैन परंपरा का इतिहास आदि पुस्तकों का सभी भाई बहनों ने स्वाध्याय करके यह प्रश्न पुस्तिका भरी और स्वाध्याय कर कर्मों की निर्जरा की। अंत में लिखित परीक्षा ली गई जिसमें 46 संभागियो ने परीक्षा दी। प्रथम स्थान पर राकेश श्रीश्रीमाल, द्वितीय स्थान पर संगीता बोथरा, तीसरे स्थान पर पूजा ओस्तवाल व चतुर्थ स्थान पर रुचिका तातेड रहे तथा 7 जनो को प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिया गया। जिन्होंने भी लिखित परीक्षा दी, उन सभी को भी सम्मानित किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष निर्मलादेवी संकलेचा ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का कुशल संचालन व आभार ज्ञापन सहमंत्री रेखा बालड ने किया। इस कार्यक्रम में परामर्शक पीपीदेवी ओस्तवाल, लूणीदेवी गोलेछा, उपाध्यक्ष चंद्रा बालड़, रानी बाफना, कोषाध्यक्ष उर्मिला सालेचा, प्रचार प्रसार मंत्री पुष्पा सालेचा, कन्या मंडल प्रभारी श्वेता सालेचा, निर्वतमान अध्यक्षा अयोध्या देवी ओस्तवाल, कन्या मंडल संयोजिका साक्षी वेद मेंहता, सहसंयोजिका मनीषा ओस्तवाल, सभी पूर्व अध्यक्ष व समाज के गणमान्य श्रावक श्राविका उपस्थित थे।
आप भी अपनी न्यूज यहां भेज सकते हैं।
JAINSHUBNEWS@GMAIL.COM
Post a Comment
Post a Comment