सही चयन, राष्ट्र का सही निर्माण : अणुव्रत चुनाव शुद्धि अभियान
★ अणुव्रत समिति, राजस्थान पत्रिका, तेरापंथ धर्म संघ की संघीय संस्थाओं के सयुक्त तत्वावधान में आयोजित जागरूकता रैली
चेन्नई : चुनाव लोकतंत्र की रीढ़ हैं। शरीर की स्वस्थता के लिए रीढ़ का स्वस्थ होना आवश्यक है, उसी प्रकार लोकतंत्र की स्वस्थता के लिए चुनाव प्रणाली का भी स्वस्थ होना जरूरी है। उसी उद्देश्य को लेकर अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी (अणुविभा) द्वारा पुरे देश में अणुव्रत चुनाव शुद्धि अभियान चलाया जा रहा है।
चेन्नई में भी अणुविभा की शाखा अणुव्रत समिति, चेन्नई ने राजस्थान पत्रिका समुह और तेरापंथ धर्म संघ की संस्थाओं के सयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली का आयोजन किया। तेरापंथ जैन विद्यालय, साहुकारपेट से प्रारम्भ यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी। बीच में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, घरों, राहगीरों को कार्यकर्ताओं द्वारा मतदान अवश्य, भय और प्रलोभन मुक्त करने का आह्वान किया गया। अनेक लोगों ने उत्सुकता के साथ स्वयं आगे से इस अभियान के बारे में जानकारी ली और वे खुद भी इस अभियान में सहभागी बने। मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः तेरापंथ जैन विद्यालय पहुंच कर रैली, सभा में परिवर्तित हुई।
अणुविभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा श्रीमती माला कातरेला ने कहा कि देश के नागरिकों के नैतिकता, प्रामाणिकता, चारित्रिक उन्नयन के लिए अणुव्रत आन्दोलन का प्रवर्तन किया। उसी के अन्तर्गत चुनाव में व्यक्ति बिना भय, प्रलोभन से अपना मतदान अवश्य करे, उसके लिए अणुव्रत चुनाव शुद्धि अभियान चलाया। डॉ कमलेश नाहर, अणुव्रत समिति कोषाध्यक्ष पंकज चौपड़ा ने आचार संहिता से सभी को अवगत करवाया।
राजस्थान पत्रिका के सम्पादक श्री विजय राघवन ने कहा कि लोकतंत्र में चुनावी प्रक्रिया जरूरी है और उसके लिए मतदाता का भी बड़ा योगदान है। उसी के सही वोट से लोकप्रिय प्रतिनिधि संसद में जाते है एवं देश हित में कार्य करते हैं।
अणुव्रत समिति अध्यक्ष ललित आंचलिया ने स्वागत स्वर प्रस्तुत किया। मंत्री स्वरूप चन्द दाँती ने अणुव्रत आन्दोलन की पृष्ठभूमि के बारे में बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर तेरापंथ धर्म संघ की संघीय संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Post a Comment
Post a Comment