श्री सिवांची मद्रास जैन संघ द्वारा संघ भवन में जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन
चेन्नई 10.11.2023 : श्री सिवांची मद्रास जैन संघ, चैन्नई द्वारा श्री सिवांची जैन भवन में जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यक्रम समायोजित किया गया।
नमस्कार महामंत्र के सामुहिक स्मरण के साथ कार्यक्रम शुभारम्भ हुआ। जैन संस्कारक श्री स्वरूप चन्द दाँती ने पूजन विधि प्रारम्भ करते हुए विभिन्न जैन मंगल मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम सम्पादित किया।
उपाध्यक्ष श्री ओटमल श्रीश्रीमाल और कोषाध्यक्ष श्री रतनलाल बागरेचा ने सर्व प्रथम बाजोट पर लाल वस्त्र लगा चावल से स्वास्तिक बनाया। मंत्री श्री अशोक कुमार खतंग ने सभी के तिलक, मौली आदि से मंगलमय कार्य को आगे बढ़ाया। मंगल भावना पत्रक की स्थापना, भगवान महावीर स्तुति के साथ बही खातों का शुभारम्भ किया गया।
अध्यक्ष श्री जयंतीलाल बागरेचा ने स्वागत स्वर प्रस्तुत करते हुए सभी संघ परिवार सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की। वृहद् मंगल पाठ के बाद शुभेच्छा के साथ जैन संस्कारक श्री स्वरूप चन्द दाँती ने मंगल भावना पत्रक प्रदान किया। मंत्री श्री अशोक खतंग ने जैन संस्कारक के साथ पधारे सभी सदस्यो के प्रति धन्यवाद ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर श्री जयंतीलाल खीवसरा सीए, श्री प्रकाश चन्द बागरेचा, श्री नेमीचंद देशरला, श्री धनराज बागरेचा, श्री प्रवीण कवाड़, श्री ललित श्रीश्रीमाल एवं भवन मैनेजर और सहयोगी भी उपस्थित रहे। सभी साथियों ने नूतन दीपावली त्योहार की महत्ता समझते हुए अल्पाहार ग्रहण किया। कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न हुआ।
Post a Comment
Post a Comment