आध्यात्मिक संत समुदाय मिलन
बालोतरा 21.04.2023 : आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य व सुशिष्याओं का आध्यात्मिक मिलन तेरापंथ भवन, आचार्य महाश्रमण मार्ग, बालोतरा में शुक्रवार को हुआ।
मुनिश्री सुमतीकुमारजी ठाणा 4, शासन श्री साध्वी सत्यप्रभाजी ठाणा 4, साध्वी श्री सत्यवतीजी ठाणा 6, साध्वी श्री गुप्तीप्रभाजी ठाणा 4 का आध्यात्मिक मिलन हुआ। सभी ने पक्खी प्रतिक्रमण सम्बोधित खमतखामणा किया। एक दूसरों को वन्दना, अभिवादन किया, सुखसाता पुछी। उपरोक्त दृश्य देखकर श्रावक समाज भावविभोर हो गया।
इस अवसर पर तेरापंथ सभा, महिला मण्डल, तेयुप, प्रोफेशनल फारम, अणुव्रत समिति के सदस्य उपस्थित थे। सदैव की तरह आज भी श्रावक समाज ने विहार सेवा में सहभागिता निभाई।
You can also send your news here for publication.
For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास)
Call +91-9080972748
Post a Comment
Post a Comment