औरंगाबाद में महावीर जयंती की शौभायात्रा को मुनिवृंद ने सुनाया मंगल पाठ
★ केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री के साथ अनेकों विशिष्ट अतिथियों ने की सहभागिता
औरंगाबाद : युगप्रधान, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य डॉ मुनिश्री पुलकितकुमारजी, मुनि आदित्यकुमारजी एवं दिगंबर समुदाय के मुनि प्रभावसागरजी मुनि प्रभातसागरजी तथा मूर्तिपूजक आचार्य महानंदसूरी आदि ठाणा दो, स्थानकवासी श्रमणसंघ समुदाय की साध्वी डॉ कुमुदलताजी आदि ठाणा ने पैठन गेट पर उपस्थित होकर जैन एकता की मिसाल कायम करते हुए महावीर जन्म कल्याणक उत्सव समिति की विशेष अर्जी पर महावीर शोभा यात्रा रैली को मंगल पाठ सुनाया।
2622 वां भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2023 के उपलक्ष में आयोजित रैली शुभारंभ के अवसर पर पैठन गेट, औरंगाबाद छत्रपति संभाजी नगर में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉक्टर भागवत कराड, खासदार इम्तियाज, जलील आमदार, संजय शिरसाट, महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री संदीपान पाटिल, भुमरे अतुल सावे, पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे, संजय केनेकर, पूर्व महापौर नंदकुमार घोड़ेले, विकास जैन, सकल जैन, समाज के अध्यक्ष राजेंद्र बाबू दर्डा, कार्याध्यक्ष सुभाष जी झांबड़, महावीर पाटनी, संजय संचेती, महावीर इंटरनेशनल के प्रमुख राजेश पाटनी, बीजेएस के प्रमुख किशोर ललवानी, प्रशांत देसरदा, तेरापंथ सभा अध्यक्ष कौशिक सुराणा, झुंबरलाल पगारिया, अनिल मामा संचेती, विलास साहूजी, मदनलाल आच्छा, चांदमल सुराणा, 2622 वें भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश मुथा, कार्याध्यक्ष नीलेश पहाड़े, सचिव रवि लोढ़ा, महिला मंडल से मंगला पारख, भावना सेठिया, माया मुथा आदि की उपस्थिति थी। जन्म कल्याणक की विशाल रैली तथा भव्य झांकियों का मुनिश्री ने अवलोकन भी किया। रैली में औरंगाबाद जैन समाज से हजारों की संख्या में उपस्थिति थी।
You can also send your news here for publication.
For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास)
Call +91-9080972748
Post a Comment
Post a Comment