पुस्तकें जीवन निर्माण में अत्यंत उपयोगी : नीलम सेठिया 

बालोतरा : तेरापंथ महिला मंडल द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक प्राथमिक संस्कृत विद्यालय इंद्रा गांधी नगर में पुस्तकालय का उद्धघाटन अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती नीलम सेठिया के कर कमलों से व नमस्कार महामंत्र के मंगल स्मरण से किया गया। मंत्री संगीता बोथरा ने बताया कि समृद्ध राष्ट्र योजना के अंतर्गत FEED THE MIND पाठशाला पुस्तकालय परियोजना जो कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में चल रही है, इसी के तहत बालोतरा में पुस्तकालय का उद्धघाटन किया। 

 महिला मंडल की अध्यक्षा निर्मलादेवी संकलेचा ने सभी का स्वागत किया। विद्यालय के बच्चों के द्वारा राष्ट्रीय टीम का तिलक लगाकर  स्वागत किया गया। इस अवसर पर एक छोटा सा कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने महाप्राण ध्वनि, नमस्कार महामंत्र, स्वच्छ भारत पर सुंदर गीत और विविध संकल्प करवाएं एवं अपने अनुभव भी सुनाये। इन सभी कार्यक्रमों से हमारी राष्ट्रीय अध्यक्षा बहुत ही प्रभावित हुई एवं सभी बच्चों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

अध्यक्षा श्रीमती नीलमजी सेठिया ने पुस्तकालय के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमे किताबे पढ़ने का लक्ष्य रखना चाहिए, क्योंकि जीवन में वह कहानियां कभी नहीं भूलते, जो अपने मन से पढ़ते हैं। बच्चों को एक बार सप्ताह में किताबें पढ़ने की प्रेरणा दी। महापुरुषों की जीवनी भी पढ़ने का संदेश दिया।


विद्यालय की प्रधानाचार्य समयसिंह  गुजर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय अध्यक्षा का स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया।

 पुस्तकालय के लिए दो टेबल, चार कुर्सी एवं किताबों के लिए अलमारी और लगभग 500 किताबे महिला मंडल की ओर से दी गई। इस अवसर अभातेमम राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी अर्चनाजी भंडारी, राष्टीय कार्यकरिणी सदस्या सारिकाजी बागरेचा, विनीता बेंगानी, नगर परिषद् सभापति सुमित्राजी वेद मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

इनके साथ उपाध्यक्ष चंद्रा बालड, रानी बाफना, कोषाध्यक्ष उर्मिला सालेचा, सहमंत्री इंदु भंसाली, रेखा बालड, प्रचार प्रसार मंत्री पुष्पा सालेचा, निर्वतमान अध्यक्ष अयोध्यादेवी ओस्तवाल, पुर्वध्यक्षा कमलादेवी, ओस्तवाल तेरापंथ युवक परिषद् अध्यक्ष संदीप ओस्तवाल, निवर्तमान तेयुप मंत्री नवीन सालेचा, कन्या मंडल संयोजिका साक्षी वैद मेहता, सहसंयोजिका मनीषा ओस्तवाल कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन संगीता बोथरा ने किया। कार्यक्रम में अध्यापक गण सहित लगभग डेढ़ सौ बच्चे उपस्थित थे।

You can also send your news here for publication.

NEWSSHUBH22@GMAIL.COM

For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास) 

Call  +91-9080972748

https://wa.me/+916382435647