दीक्षार्थी बहन मुमुक्षु राहत ललवानी का मंगल भावना समारोह

राजाजीनगर 26.02.2023 ; दीक्षा आत्मा की साधना का साधन है। दीक्षा आत्मा को परमात्मा बनाने का सर्वप्रथम मार्ग है। दीक्षा संयम साधना का राजपथ है। जो आत्मा इस सत्य को समझ लेती है एवं इस परम सुख को जान लेती है, वह संसार सागर से भव पार हो जाती है। इसी संयम यात्रा में वैरागी राहत ललवानी आज दीक्षार्थी के रूप में तिन्नाणं तारयाणं के भव्य मार्ग पर प्रशस्त हो रही है।

दीक्षार्थी राहतबाई ललवानी का वर्षीदान वरघोड़ा इनके निवास स्थान से प्रारंभ होकर राजाजीनगर तेरापंथ भवन के पास से गुजरते हुए जहाँ पर तेरापंथी सभा ट्रस्ट, महिला मंडल एवं तेयुप द्वारा मुमुक्षु का स्वागत एवं तिलक से वर्धापन किया गया। वरघोड़ा सामयिक स्वाध्याय भवन पहुंच धर्मसभा मे परिवर्तित हुआ।

 श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा ट्रस्ट राजाजीनगर द्वारा आयोजित मंगल भावना समारोह में राजाजीनगर विधायक माननीय सुरेश कुमार की रही गरिमामय उपस्थिति। समोराह का आगाज तेयुप द्वारा संचालित भिक्षु श्रद्धा स्वर समूह द्वारा किया गया। विधायक सुरेश कुमार ने विचार व्यक्त करते हुए कहा राहत ललवानी ने बहुत ही कठिन मार्ग पर आगे बढ़ने का फैसला लेकर पूरे जैन तेरापंथ समाज को गौरवान्वित किया है। आपने कहा आचार्य श्री महाश्रमणजी के साथ उन्होंने खुद बैंगलोर प्रवास के दौरान पैदल सेवा की है एवं तेरापंथ मेरा पंथ है। राजाजीनगर तेरापंथ समाज से मेरा विशेष आत्मीयता है, दीक्षार्थी के प्रति मंगलकामना संप्रेषित की।

 अनुमोदना की कड़ी में सभा उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, तेयुप अध्यक्ष अरविंद गन्ना, महिला मंडल अध्यक्षा चेतना वेदमुथा ने अपने विचार रखते हुए दीक्षार्थी के प्रति मंगलकामनायें संप्रेषित की। बैंगलोर ज्ञानशाला के संयोजक एवं राजाजीनगर सभा से परामर्शक जुगराज श्रीश्रीमाल ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। विधायक सुरेशकुमार एवं उपस्थित सभा, महिला मंडल एवं परिषद परिवार द्वारा मुमुक्षु राहतबाई ललवानी को अभिनन्दन पत्र भेंट किया गया।

दीक्षार्थी की वीर माता रेशमा ललवानी द्वारा तेयुप परिवार का विशेष आभार व्यक्त करते हुए वर्षीदान वरघोड़ा में व्यवस्था करने हेतु धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर राजाजीनगर सभा परिवार, महिला मंडल, तेयुप, कन्या मंडल, किशोर मंडल एवं श्रावक-श्राविका समाज की अच्छी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन राजेश देरासरिया ने किया।

समाचार साभार : हरीश पोरवाल

You can also send your news here for publication.

For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास) 

Call  +91-9080972748