अमेरिका में वर्जीनिया के वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी


गोलीबारी से कई लोगों की मौत

एक सप्ताह में दूसरी घटना

वर्जीनिया, एजेंसी 23.11.2022 ; अमेरिका में एक बार फिर भयानक गोलीबारी का नजारा देखने को मिला है। वहां के वर्जीनिया के वॉलमार्ट में हुई गोलीबारी में लगभग 10 लोगों की जान चली गई है। वर्जीनिया के चेसापीक में देर शाम हुई इस घटना में पुलिस ने शूटर को भी मार गिराया है। वॉलमार्ट और चेसापीक पुलिस विभाग ने कहा कि मृतकों और घायलों की संख्या अभी भी स्पष्ट नहीं है।
 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लोग घायल भी हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही का पता चलते ही पुलिस ने वॉलमार्ट के आसपास के इलाके को सील कर दिया है। पुलिस ने हमलावर की धरपकड़ शुरू कर दी है।
वहीं वारदात को लेकर स्थानीय प्रशासन ने ट्वीट किया- चेसापीक पुलिस वॉलमार्ट में हुई एक शूटर द्वारा घातक घटना की पुष्टि करती है। फिलहाल शूटर मारा जा चुका है। एक चश्मदीद के अनुसार स्टोर के एक मैनेजर ने ही अपने स्टाफ पर गोलियां दागनी शुरू कर दी हैं। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। 



एक पुलिस अफसर लियो कोसिंस्की ने कहा- हमें वॉलमार्ट के अंदर हमलावर की डेड बॉडी मिली है। एक हफ्ते में होने वाली ये दूसरी मास शूटिंग की घटना है। इसके पहले करोडो के गे क्लब में फायरिंग हुई थी। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि आधिकारिक पुष्टि करना अभी बाकी है।

साभार : सोशियल मीडिया


 जुड़े शुभ न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप में

https://chat.whatsapp.com/GWPQBk0biaQBulrEE9NSDw

You can also send your news here for publication.
JAINSHUBNEWS@GMAIL.COM

For More Information & Booking About Vijay Palace Call  
+91-9080972748
https://wa.me/+916382435647