हिरियूर में हुआ मुनिवृंद का भव्य स्वागत


धर्म हमारा त्राण है, प्राण है - मुनिश्री अर्हत् कुमारजी

हिरियूर 20.11.2022 ; मुनिश्री अर्हत् कुमारजी गांधीनगर, बंगलूरु से चातुर्मास सम्पन्न कर विहार करते हुए आज हिरियूर पहुंचे। हिरियूरवासी मुनिवृंद के पुरे विहार में शामिल थे। नगर प्रवेश पर श्रद्धालु श्रावक समाज ने मुनि श्री का भावभीना स्वागत किया।
तेरापंथ सभा में मुनि श्री अर्हत् कुमारजी ने धर्म परिषद को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को धर्म ध्यान में समय लगाना चाहिए। जो व्यक्ति धर्म ध्यान करता है, वह व्यक्ति इहलोक और परलोक में सुखी रहता है। धर्म हर व्यक्ति को दिल से करना चाहिए। देव, गुरु, धर्म हमारे लिए त्राण है, प्राण है।
मुनि भरतकुमारजी ने कहा जो करता है त्याग, उसके जग जाते हैं भाग। मुनिश्री का आपके शहर में पदार्पण हुआ है, उन के सानिध्य में त्याग, वैराग्य भावना को उच्च व अच्छा बनाना है। मुनि जयदीपकुमारजी जी ने गीत का संगान किया।
हिरियूर तेरापंथ सभाध्यक्ष दीपचंदजी चौपडा, उत्तर कर्नाटक सभा अध्यक्ष जसराजजी चोपड़ा, बेंगलुरु से समागत अणुव्रत समिति अध्यक्ष शांतिलालजी पोखरना ने विचार व्यक्त किए। प्रेक्षा संगीत सुधा बेंगलुरु ने भावपूर्ण गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन देवराजजी चौपडा ने किया।


 जुड़े शुभ न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप में

https://chat.whatsapp.com/GWPQBk0biaQBulrEE9NSDw

You can also send your news here for publication.
JAINSHUBNEWS@GMAIL.COM

For More Information & Booking About Vijay Palace Call  
+91-9080972748
https://wa.me/+916382435647