रिश्तो को निभाने के लिए त्याग व समर्पण होना जरूरी : मुनि श्री अर्हत् कुमार
उत्सव रिश्तो का, प्रेम देवरानी जेठानी का कार्यशाला का हुआ आयोजन
गांधीनगर, बंगलुरू 01.11.2022 ; अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल बेंगलुरु गांधीनगर द्वारा "उत्सव रिश्तो का, प्रेम देवरानी जेठानी का कार्यशाला मुनिश्री अर्हत् कुमारजी ठाणा 3 के सान्निध्य में आयोजित किया हुआ। यह कार्यक्रम तीन चरण में आयोजित हुआ। पहले चरण में मुनिश्री द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महिला मंडल बहनों द्वारा मंगलाचरण किया गया। अध्यक्षा स्वर्णमालाजी पोकरणा ने सभी का स्वागत किया।
मुनिश्री अर्हत् कुमार ने फरमाया कि रिश्ते बनाना आसान है, मगर उन्हें निभाना कठिन है। रिश्तो को निभाने के लिए त्याग व समर्पण होना जरूरी है। अनुशासन की डोर मजबूत रहे तो रिश्ते अच्छे लगते हैं, जैसे झाड़ू के तीनके एक साथ बंधे रहते हैं, तो कचरे को साफ करते हैं, मगर वही अगर खुल जाए तो स्वयं कचरा बन जाते हैं। विनय, त्याग, समर्पण व प्रेम रिश्तो में होना बहुत जरूरी है। समस्या कहां है उसे देखना चाहिए। अपनी सोच बदलनी चाहिए। परिवार में घुल मिलकर शक्कर की तरह सबके साथ मीठा व्यवहार करें। देवरानी जेठानी का रिश्ता बहन की तरह होना चाहिए।
मुनि भरतकुमार ने भी देवरानी जेठानी के रिश्तो पर अपने विचार रखें। अखिल भारतीय महिला मंडल कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती बीनाजी वेद, निर्वतमान अध्यक्षा श्रीमती शांति सकलेचा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 15 वर्ष से अधिक साथ में रहने वाली देवरानी जेठानी जोड़े को सम्मानित किया गया।
दूसरे चरण में देवरानी जेठानियों ने अपने अनुभव प्रेषित किए। संयुक्त परिवार में रहकर आपस में प्रेम भावना, एक दूसरे का सहयोग कितना जरूरी है, ऐसे अनुभवों से सभी के मन द्रवित हो गए। इस अवसर पर महिला मंडल बहनों द्वारा बंदनवार, थाली सजाना, रंगोली बनाना प्रतियोगिता में भी भाग लिया गया। प्रथम, द्वितीय विजेता को पुरस्कृत किया गया। सहमंत्री श्रीमती ज्योति संचेती ने सभी देवरानी जेठानी जोड़ों को खेल प्रतियोगिता में भी जोड़ा। खेल में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन श्रीमती प्रेषिता आच्छा ने किया।
बहुत बड़ी संख्या में महिलाएं व भाई प्रथम चरण में उपस्थित रहे। गणमान्य व्यक्तियों के साथ तेरापंथ सभा अध्यक्ष श्रीमान कमलजी दुग्गड व युवक परिषद् अध्यक्ष श्री प्रदीप चोपड़ा की उपस्थिति रही।
द्वितीय चरण में महिला मंडल बहनों की बहुत अच्छी उपस्थिति रही। 26 देवरानी जेठानी जोड़ी उपस्थित रहे। सभी को सम्मानित किया गया। उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता गांधी, संतोष सोलंकी, सहमंत्री ज्योति संचेती, लता कोचर के साथ महिला मण्डल की सदस्यों के श्रम व उपस्थित से कार्यक्रम सफल रहा। अत्यंत रोचक एवं संयुक्त परिवार की विशेषता, उपयोगीता सभी बहनों के लिए अत्याधुनिक अनुकरणीय रहा।
समाचार साभार : स्वर्णमाला पोकरणा
You can also send your news here for publication.
JAINSHUBNEWS@GMAIL.COM
For More Information & Booking About Vijay Palace Call
+91-9080972748
https://wa.me/+916382435647
Post a Comment
Post a Comment