शुभ संकल्पाभिव्यक्ति का दिन नववर्ष : साध्वी अणिमाश्रीजी
कोटा में महामंगलकारी मांगलिक का आयोजन
कोटा 26.10.2022 : साध्वी श्री अणिमाश्रीजी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन मे दीपावली के नए वर्ष पर महामंगलकारी मंगलपाठ का ऊर्जादायी आयोजन हुआ।
साध्वीश्रीजी ने अपने उद्बोधन में कहा आज का दिन उल्लास का दिन है, आनन्द का, खुशी का दिन है, संकल्पाभिव्यक्ति का दिन है। आज के दिन हम संकल्प स्वीकार कर जीवन को आनंदमय, शांतिमय एवं समाधिमय बनाए। अच्छा जीवन जीने का संकल्प करें। दूसरों की कमियों को न देखकर गुणों का दर्शन करें। यह तब होगा जब व्यक्ति की सोच साकारात्मक होगी। निषेधक भावों में जीने वाला व्यक्ति हमेशा परदो पदर्शी होता है। “जो न स्वयं आनंद में रहता है और न ही दुसरे को खुश रख सकता है। इसलिए आज दूसरों के गुणों का दर्शन एवं बखाण करने का संकल्प करें, किसी का बुरा न करने का संकल्प करें। यह दो संकल्प आपके जीवन को आनंदमय, ऊर्जामय बना सकते हैं।
साध्वीश्रीजी ने विशिष्ट एवं प्रभावक जैन स्तोत्रों एवं शक्तिशाली मंत्रों के साथ मंगलपाठ प्रदान किया। सभी लोगों ने अद्भुत ऊर्जा का अनुभव किया। साध्वी डॉ सुधाप्रभाजी ने कहा कि जीवन के प्रांगण में खुशियों का मधुमास रहे। वर्तमान, भविष्य आनंदमय रहे, इसके लिए जीवन में संयम तप (भाग को) प्राथमिकता दें। साध्वी मैत्रीप्रभाजी ने मंच संचालन किया।
साध्वी कर्णिकाश्रीजी, साध्वी डॉ. सुधाप्रभाजी, साध्वी समत्वयशाजी एवं साध्वी मैत्रीप्रभाजी ने महावीर स्तुति के द्वारा मंगलसंगान किया।
सभाध्यक्ष श्री संजयजी बोथरा ने सभी को दीपावली की शुभकामना प्रेषित की। सभा मंत्री श्री धर्मचंदजी जैन ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी कोटा से मिडिया प्रभारी सौरव दस्साणी ने दी।
आप भी अपनी न्यूज प्रकाशनार्थ यहां भेज सकते हैं।
JAINSHUBNEWS@GMAIL.COM
For More Information & Booking About Vijay Palace Call
+91-9080972748
https://wa.me/+916382435647
Post a Comment
Post a Comment