अगरचंद मानमल जैन कॉलेज में चक्रवात मिचौंग पीड़ितों की सहायता

◆ दूसरे दिन भी लोगों को खिलाया खाना

चेन्नई 09.12.2023 : अगरचंद मानमुल जैन कॉलेज में दूसरे दिन शनिवार को भी चक्रवात मिचौंग तूफान से पीड़ित व्यक्तियों को दोपहर का खाना खिलाया गया। कॉलेज परिसर के आसपास क्षेत्रों के लगभग 1000 प्रभावित लोगों के लिए भोजन वितरित किया।

 वितरण का उद्घाटन प्रबंधन समिति सदस्य श्री उधन कुमार चोरडिया की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर टीम सदस्य भवनेश कुमार देवड़ा, पन्नालाल चोरडिया के साथ कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा।

 इस भोजन वितरण के अलावा समुदाय की भलाई के लिए रविवार को एक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया है। चिकित्सा सेवाओं में सामान्य चिकित्सा, नेत्र विज्ञान, बाल रोग और स्त्री रोग शामिल हैं। चिकित्सा शिविर में बुनियादी दवाएं भी निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। जरूरतमंदों के लिए प्रोविजन किट वितरण भी किया जायेगा।