श्रीमती कविता आच्छा बनी तेरापंथ महिला मण्डल की अध्यक्षा

◆ हैदराबाद महिला मंडल की साधारण सभा एवं सम्मान समारोह आयोजित

हैदराबाद : अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल निर्देशानुसार श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल हैदराबाद की साधारण सभा दिनांक 24.06.2023 को डी वी कॉलोनी स्थित तेरापंथ भवन में आयोजित की गई।

https://youtu.be/1VChyQlBSE4

कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र गीतिका शांता बैद द्वारा की गई। मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का मधुर सुसंगान किया गया।

मंत्री श्वेता सेठिया ने गत साधारण सदन कार्यवाही 2022 को पढ़कर सुनाया।

अध्यक्ष अनीताजी गिडीया ने पधारी हुई सभी बहनों, संरक्षिका बहनों, परामर्शक बहनों, मंडल पदाधिकारी गण, महिला मंडल सदस्यों का स्वागत किया।

परामर्शक बहन अर्पीताजी लोढ़ा ने संविधान बुक का वाचन किया। मंत्री श्वेता सेठिया ने 2022 से लेकर 2023 तक के हुए सभी कार्यक्रमों के प्रतिवेदन का वाचन किया। कोषाध्यक्ष शांताजी बैद ने पूरे साल भर का आय-व्यय का ब्यौरा दिया। कन्या मंडल प्रभारी निशा पिंचा व चंदन कोठारी ने कन्या मंडल प्रतिवेदन का वाचन किया और सभी बहनों से बारम्बार खमतखामना की। साथ ही सम्मान समारोह भी आयोजित आयोजित किया गया।

सभी संरक्षिका बहने, परामर्शक बहनें और कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान अध्यक्ष व मंत्री द्वारा किया गया।

अध्यक्षा अनीताजी गिडीया ने अध्यक्ष पद व अपनी पूरी टीम का विसर्जन किया गया।

चुनाव अधिकारी पूर्व अध्यक्षा प्रेमजी पारख द्वारा नव अध्यक्षा कविताजी आच्छा के नाम की घोषणा की, तो तेरापंथ भवन ॐ अर्हम की ध्वनि से गुंजायमान  हो गया।

अनीताजी गिडीया ने नई अध्यक्ष का तिलक पट्टा और माला द्वारा स्वागत किया और ढेर सारी शुभकामनाएं दी। अन्त में सभी ने साध्वीश्री डॉ मंगलप्रज्ञाजी के दर्शन किये।

समाचार साभार : मिनाक्षी जैन

You can also send your news here for publication.

NEWSSHUBH22@GMAIL.COM

For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास) 

Call  +91-9080972748

https://wa.me/+916382435647