जीतो बैंगलोर नॉर्थ लेडीज विंग द्वारा "जायका" प्रतियोगिता का आयोजन


जीतो बैंगलोर नॉर्थ लेडीज विंग ने सेंटर फॉर एक्सीलेंस के अंतर्गत राष्ट्रीय योजना हेल्थ एवं न्यूट्रिशन के तहत खान-पान पर आधारित "जायका" प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता राजाजी नगर स्थित कार्यालय में महिला सदस्यों के लिए आयोजित की गई थी, जिसका नाम "जायका - द बॉक्स ऑफ फ्लेवर्स" रखा गया। प्रतियोगिता की शुरुआत नवकार महामंत्र से हुई।

कार्यक्रम में जीतो नॉर्थ के अध्यक्ष विमल जी कटारिया एवं लेडीज विंग कन्वीनर नेमीचंद जी जैन ने आयोजन के लिए टीम को और प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतियोगियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता की शुरुआत सुबह 9:30 बजे हुई, जिसमें लगभग 20 महिला सदस्यों ने हस्तनिर्मित लज़ीज़ व्यंजनों की श्रृंखला प्रस्तुत की। प्रतियोगिता तीन प्रकार के व्यंजन (तरल, ठोस) के स्वाद, गुणवत्ता, प्रस्तुति और सफाई पर आधारित थी।

निर्णायक के रूप में हयात सेंट्रिक के अभिमन्यु सिन्हा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विलुप्त हो चुके व्यंजन सामने आते हैं और पाक प्रतिभा को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं का चार दिवारी से बाहर आकर अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन करना गर्व का विषय है।

दूसरे सत्र "सेहत और जायका" में सर्टिफाइड न्यूट्रीशियनिस्ट निमिषा लढ़ा ने सेहतमंद खानपान और न्यूट्रीशियस व्यंजनों की अहमियत को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि न्यूट्री शक्ति और पौष्टिक व्यंजन कुपोषण और अधिक वजन दोनों से लड़ने में मदद करते हैं। फिटनेस के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सीजनल खाना खाना, प्रोटीन की प्रचुर मात्रा लेना, भरपूर पानी पीना और 8 घंटे की नींद लेना आवश्यक हैं।

निर्णायकों द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई। शीतल बाफना ने प्रथम स्थान, केजल छाजेड़ ने द्वितीय स्थान और सरिता हीरावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को स्पॉन्सर "बर्जनर इंपैक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड" के फूलचंद जी, विमल जी, सूरज जी और दीप्ति जी द्वारा पुरस्कार और नकद राशि से सम्मानित किया गया।

जीतो बैंगलोर नॉर्थ के महामंत्री विजय जी सिंघवी ने प्रतियोगिता में विजेताओं को बधाई दी और कहा कि यह महिलाओं की बहुमुखी प्रतिभा को बढ़ाने और सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का शानदार अवसर है।

कार्यक्रम में जीतो लेडीज़ विंग अपेक्स श्रमण आरोग्यम कन्वीनर सुनीता गांधी, हाउसहोल्ड मॉडल कन्वीनर बिंदु रायसोनी, जेएलडब्लू बैंगलोर साउथ अध्यक्ष बबीता रायसोनी, जेएलडब्लू बैंगलोर नॉर्थ मेंटर सरिता जी ख़िवेसरा, उपाध्यक्ष सुमन सिंघवी, सुमन वेदमूथा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

संयोजिका लेखा गांधी और सह संयोजिका लता नवलखा ने निर्णायकों का परिचय दिया। सहमंत्री सुमन रांका ने संचालन और मंत्री रक्षा छाजेड़ ने आभार ज्ञापित किया।