तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म का 16वां स्थापना दिवस मनाया गया
चेन्नई : तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम चेन्नई ने 16वां स्थापना दिवस समारोह तेरापंथ जैन विद्यालय, पट्टालम में मुनिश्री मोहजीतकुमारजी, मुनिश्री भव्यकुमारजी और मुनिश्री जयेशकुमारजी की पावन सन्निधि में मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत नीरजजी गोगड़ द्वारा TPF गीत के सुमधुर गायन से हुई, जिसने वातावरण को एकता और सकारात्मकता से भर दिया।
अध्यक्षा श्रीमती बबिता चोपड़ा ने स्वागत स्वर प्रस्तुत करते हुए TPF के इतिहास से अवगत कराया और तेरापंथ प्रोफेशनल्स को TPF से जुड़ने का आह्वान किया।
कोषाध्यक्ष श्री सुमित दफ्तरी ने वर्ष 2024-25 में TPF की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय स्पिरिचुअलिटी कार्यक्रम के चेयरमैन श्री दिनेश धोका ने फोरम की गतिविधियों को SHINE के अंतर्गत समाहित कर विवरण दिया। साथ ही वीडियो द्वारा विभिन्न गतिविधियों को भी दर्शाया।
कार्यक्रम में वर्ष 2024-25 में निम्न सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया :
1. सोनम बोथरा
2. मनोज बुच्चा
3. आलोक सेठिया
4. अमूल बोहरा
5. विपुल मुनोत
6. रेखा गादिया
7. श्वेता पीपड़ा
8. सुनील बाफना
9. डॉ. संतोष नाहर
मुनिश्री मोहजीतकुमारजी ने TPF को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि प्रोफेशनल्स को समाज से जुड़ना चाहिए और आत्मा से भी जुड़ना चाहिए। यही उनके जीवन को और अधिक मूल्यवान बनाएगा।
मुनिश्री जयेशकुमारजी ने धर्म और आध्यात्मिकता के बीच के अंतर को स्पष्ट किया और सभी को आंतरिक यात्रा को महत्व देने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकर्ता श्री हरीश आंचालिया, डाॅ. कमलेश नाहर, डॉ. दिनेश धोका, श्री अनिल लूणावत के साथ कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं अन्य संस्थाओं के पदाधिकारीगण और समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। डॉ. दिनेशजी धोका ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
Post a Comment
Post a Comment