समृद्ध राष्ट्र योजना के अंतर्गत शौचालय का निर्माण


तेरापंथ महिला मण्डल, चेन्नई द्वारा नेल्लूर स्कूल में

चेन्नई : समृद्ध राष्ट्र योजना के अंतर्गत तेरापंथ महिला मंडल, चेन्नई के तत्वावधान में विजय नेल्लूर स्कूल में दो शौचालय का निर्माण कर उद्घाटन किया गया।

नमस्कार महामंत्र के सामूहिक स्मरण के साथ अध्यक्षा पुष्पा हिरण ने उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के 2 वर्ष में जितने भी प्रोजेक्ट किए उसकी जानकारी प्रस्तुत की। नारंगीबाई गांधी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। स्कूल प्रिंसिपल मैडम ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। शौचालय के निर्माण के सहयोग के रूप में श्रीमती नारंगीबाई गांधी, श्री उमेदजी बेताला एवं मंजूजी लुंकड़ का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस प्रोजेक्ट की देखरेख में संयोजिका संगीता खटेड का विशेष श्रम रहा। 


फिजियोथेरेपी सेंटर की सार संभाल

शौचालय उद्घाटन के बाद महिला मंडल ने अभातेममं के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई द्वारा संचालित फिजियोथेरेपी सेंटर की सार संभाल की। वहां पर सभी स्टाफ का सम्मान किया गया। फिजियोथैरेपी सेंटर के देखरेख में संयोजिका श्रीमती निर्मला छल्लाणी का सहयोग मिल रहा है, इस अवसर पर उन्होंने भी अपने विचार व्यक्त किए।

You can also send your news here for publication.

NEWSSHUBH22@GMAIL.COM

For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास) 

Call  +91-9080972748

https://wa.me/+916382435647