उत्सव के रंग ..ननद भाभी के संग
★ तेममं, सूरत की आयोजना में आयोजित हुआ कार्यक्रम
सूरत : अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल सूरत ने दिनांक 25-3-2023 "उत्सव रिश्तों का - प्रेम ननद भाभी का" के साथ गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष पूनमजी और सुनीताजी ने नमस्कार महामंत्र के साथ हुई। सभी नवयुवतीयों ने सुंदर मंगलाचरण प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिये। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के ट्रस्टी कनकजी बरमेचा एवं महामंत्री मधुजी देरासरिया ननंद भाभी के बीच आपसी सहयोग से स्वस्थ रिश्तों की बात कही और साथ बधाई प्रेषित की।
अध्यक्ष राखीजी ने उपस्थित सभी बहनों का स्वागत किया एव कहा कि अगर ननद भाभी के बीच आपसी सहयोग हो तो वह रिश्ता सुंदर बनता है एवं आने वाली पीढी के रिश्तो को संजोकर रखना है। श्रीमती सुषमा बोथरा, चांदनी सुराना, निशा तातेड ने ननंद भाभी के ऊपर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया। उपस्थित सभी ननद भाभी के जोड़ों को स्टेज पर बुलाकर गेम खिलाए गए एवं उनके खट्टे मीठे अनुभव साझा किये।
कार्यक्रम का कुशल संचालन उपाध्यक्ष प्रतीक्षाजी बोथरा और अनीताजी पगारिया ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में पूर्व अध्यक्ष मंजूजी बैद और सुनीताजी सुराणा ने अपना निर्णय सुनाकर प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया।सभी विजेता को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की सहमंत्री निधिजी सेखानी एवं महिला मंडल के परामर्शकगण, पूर्वाध्यक्ष, पदाधिकारीगण सहित 250 बहनों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम बहुत ही रोचक एव सफल रहा।
समाचार साभार : स्नेहा चौपड़ा
You can also send your news here for publication.
For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास)
Call +91-9080972748
Post a Comment
Post a Comment