राजस्थानी संघ की 52वीं साधारण सभा का हुआ आयोजन
कोयम्बटूर : राजस्थानी संघ, कोयम्बटूर की 52वीं साधारण सदन राजस्थानी संघ भवन, के आर एस पुरम में आयोजित हुई।
श्री गणेश वंदना के साथ सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई। अध्यक्ष गौतमचन्द श्रीश्रीमाल ने सभी सम्मानित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा की संघ के सम्मानित सदस्यों के सहयोग और पुर्वाध्यक्षों के मार्गदर्शन से संघ अनेकों सामाजिक गतिविधियों का सम्यग् संचालन कर रहा है। आपने सभी कार्यकर्ताओं, सदस्यों के सेवा कार्य की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। सचिव विकास (नाकोड़ा) जैन ने गत आम सभा की कार्यवाही का वाचन किया। कोषाध्यक्ष विक्रम सालेचा ने 2023-24 का वार्षिक लेखा जोखा एवं ऑडिट रिपोर्ट पेश की, जिसको सर्वसम्मती से पारित किया गया।
साधारण सदन में पूर्व अध्यक्ष श्रीगोपाल महेश्वरी, बालचंद बोथरा, सीताराम कनकानी, महावीर जैन (एपेक्स), रमेश सुतलिया, उपाध्यक्ष पारसमल जैन, सहसचिव प्रकाश माली, सहकोषाध्यक्ष अशोक कुमार राजपुरोहित और अनेकों कार्यसमिति एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। मीडिया कमिटी चेयरमैन किशोर गोलेछा ने बताया की राजस्थानी संघ कोयम्बटूर शहर की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था है, जिसके राजस्थान की 36 कोम के लगभग 3000 सदस्य हैं। आम सभा में उपस्थित लोगों की सहमति से अनेकों अहम फैसले और संघ हित कार्य और नई योजनाओं को लागू करने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
Post a Comment
Post a Comment