मनीषा कोइराला को प्रदत्त किया गया संस्कृति कलाश्री 2024 अवॉर्ड

★ संस्कृति फाउंडेशन मना रहा अपना रजत जयंती वर्ष

★ सिनेमा जगत में विशेष सेवाओं के लिए प्रतिवर्ष प्रदत्त किया जाता है कलाश्री अवॉर्ड

चेन्नई : संस्कृति कल्चरल फाउंडेशन, चेन्नई द्वारा रविवार को विराट कद्रदान दिवस 'तुम मिले दिल खिलें' का आयोजन म्यूजिक अकैडमी में समायोजित किया गया। इस अवसर पर फिल्म अभिनेत्री सुश्री मनीषा कोइराला को उनके सिनेमा जगत में विशेष योगदान के लिए संस्कृति कलाश्री 2024 अवॉर्ड प्रदान किया गया। 


कार्यक्रम के संयोजक श्री एम जी बोहरा ने बताया कि इस वर्ष फाउंडेशन अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है। तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम में दर्शक गण म्यूजिक अकैडमी में खचा खच भरे हुए थे। संस्कृति के ही सदस्य कलाकारों ने पेशेवर नहीं होते हुए भी पेशेवर तरीके से उम्दा गीत, संगीत और नृत्य पेश किए।

मनीषा कोइराला के शब्द सुने उनकी जुबानी 

क्लिक करें 👇 लिंक को

https://youtu.be/hn56ggWVUTw?si=IwecLqVmSAdPtKW- 


 कोइराला ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में ग़ैर पेशेवर कलाकारों द्वारा इतना शानदार प्रोग्राम पहले कभी नहीं देखा। हीरा मंडी की सफलता का श्रेय उन्होंने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली एवं पूरी टीम को दिया। कोइराला ने आगे कहा कि अध्यक्ष विमल चोरडिया सहित सभी कलाकारों ने लाजवाब प्रस्तुति दी। संस्कृति के पूर्वाध्यक्ष श्री नितेश चोवटीया ने बड़े ही रोचक अंदाज में कोइराला के साथ साक्षात्कार किया और कोइराला ने हर सवाल का जवाब अनोखे अंदाज में दिया। 

  कोषाध्यक्ष श्री अनिल गोयल ने तिलक लगा, महामंत्री राजेश सुराणा ने गुलदस्ते द्वारा मनीषा कोइराला का अभिनंदन किया। फाउंडेशन की प्रथम महिला रीटा चोराडिया ने मणि मुकुट पहनाया। कार्यक्रम का संचालन क्रमशः जयंती तलसीरा, मुस्कान सुराणा और मीनल चौरारिया ने किया।


''तुम मिले दिल खिले" नाम से प्रस्तुत कार्यक्रम मनीषा कोइराला के द्वारा अभिनीत फ़िल्मों के गीत एवं नित्य पर आधारित रहा जिसमें अंतिम पेशकश इलू इलू गाने के रूप में की गई। श्री सुधीर काँकरीया- दिलिपकुमार, बिरेंद्र सिंघवी- राजकुमार और चिराग बेद अनुपम खेर के किरदार में पेश हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्रीमती मंगला बोहरा, रीटा चोरड़िया, सरिता सुराणा ने दीप प्रज्वलित किए। कार्यक्रम के दौरान हॉल ऑफ फेम के अंतर्गत अभी तक कलाश्री अवार्ड से नवाजे गए सभी व्यक्तित्व का पटल पर चित्रण किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में उत्तम सोलंकी, विनोद कोठारी, विजय ग़ुलेछा, दीपक कोठारी, सुनील रांका, शांतिलाल लुंकड़, गंभीर चौरड़िया, कमल जैन, प्रमोद गादिया, चंद्रमोहन दमानी एवं सहमंत्री महावीर पारख का विशेष सहयोग रहा। धन्यवाद ज्ञापन सचिव राजेश सुराणा ने दिया।