आश्रम में विद्यार्थियों को वितरित किए फल एवं खाद्य सामग्री
चेन्नई : रईस इंटरनेशनल संस्था जो जनकल्याण एवं जीव-दया सेवाएं में कार्यरत है। उसके द्वारा चूलैई में स्थित सेवाचक्र अनाथ आश्रम में निश्रित लगभग 75 छात्र-छात्राओं को अंगूर, केले, तरबूज, नारंगी आदि फल, खाद्य तेल एवं चावल वितरित किए गए।
संस्था के अध्यक्ष डॉ कमलेश नाहर ने बताया हर महीने संस्था मानव सेवा का लक्ष्य लिए बुजुर्गों एवं बच्चों के स्वास्थ्य और अन्य जरूरतों के विषय में कार्य करती है। महासचिव एडवोकेट श्री महावीर बोहरा ने छात्र-छात्राओं से वार्तालाप करते हुए उनकी पढ़ाई एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्राप्त की। संस्था के कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश बोथरा ने सेवाचक्र समाज के कार्यकर्ता श्री महेश एवं श्रीमती सुकन्या द्वारा किए जा रहे इस महनीय कार्य की सराहना की और यह अवसर प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।
बच्चों ने कार्यक्रम की शुरुआत में नमस्कार महामंत्र पाठ का सम्मुच्चारण किया। कार्यक्रम में डॉ श्रीमती संतोष नाहर, श्री राजेश छाजेड़, श्री सुमेरचंद जैन, श्री घेवरचंद नामदेव, श्री राजेंद्र कल्लानी, श्री अशोक बोहरा, श्री प्रकाश बैद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Post a Comment
Post a Comment