किसी भी संस्कृति की महानता उसके त्योहारों में पाई जाती है : डॉ नाहर

◆ तेरापंथ जैन विद्यालय में मनाया गया पोंगल उत्सव

चेन्नई : तेरापंथ जैन विद्यालय साहुकारपेट, चेन्नई में हमारी संस्कृति की महानता को दर्शाते हुए पोंगल तिरुविझा मनाया।

विद्यार्थियों द्वारा मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पूजा के पश्चात अध्यापको द्वारा सुंदर गीतो की प्रस्तुति एवं अध्यापिकाओं द्वारा नृत्य पेश किया गया।

Video

 थोरनम और प्रतीकात्मक किसानों की झोपड़ी से सजी पारंपरिक व्यवस्था ने उत्सव के माहौल में चार चांद लगा दिए। शिक्षकों द्वारा प्रार्थना गीत, पूजा और भक्ति गीतों से आध्यात्मिक स्वर स्थापित किया।  टायर ट्रैंडलिंग जैसे खेलों में प्रबंधन सदस्यों की भागीदारी और बैलून गेम में शिक्षकों की भागीदारी सोने पर सुहागा थी। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

संयुक्त सचिव डॉ.कमलेश नाहर ने पोंगल की शुभकामनाएं देते हुए अपने विचारों में कहा कि किसी भी संस्कृति की महानता उसके त्योहारों में पाई जाती है। आज हम सभी मिलकर जो यह त्यौहार मना रहे है, वह हमारे स्कूली शिक्षा के साथ सुसंस्कारों को सम्प्रोषण देता है।

 इस अवसर पर पारंपरिक स्पर्श के साथ उत्सव का जादू छाया रहा, यह दृश्य सभी के लिए मनमोहक रहा। प्रबंधन सदस्य संयुक्त सचिव श्री डॉ. कमलेश नाहर, कोषाध्यक्ष श्री गौतमचंद समदडीया, संवाददाता श्री महावीरचन्द गेलडा, स्कूल समिति संयोजक श्री महेंद्रकुमार आंचलिया, प्रिंसिपल सुश्री शशिकला और कार्यकारी समिति सदस्यों श्री गौतमचन्द धारीवाल, श्री विनोद डागा, विमल बोहरा के साथ छात्र छात्राओं के पारम्परिक परिधान से पूरे वातावरण को संस्कृतिमय, आकर्षक बना दिया।