तेरापंथ महिला मण्डल, तिरुपुर द्वारा दिवाली स्नेह मिलन


तिरुपुर : अखिल भारतीय महिला मंडल द्वारा निर्देशित तिरुपुर महिला मंडल द्वारा दिवाली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी श्री डॉ गवेषणाश्रीजी ठाणा 4 के सानिध्य में किया गया।

 मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। अध्यक्षा श्रीमती नीताजी सिंघवी ने सभी का स्वागत किया। पारंपरिक धान्य ; पारंपरिक परिधान तथा बहने कैसे कर सकती है मंडल को रोशन- प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पारंपरिक धान्य प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान क्रमशः श्रीमती ऐश्वर्या दुगड़, सुश्री ज्योति सुराणा एवं श्रीमती रचना पटवारी ने प्राप्त किया। 


पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय क्रमशः स्थान क्रमशः श्रीमती सोनम आंचलिया, श्रीमती प्रतिभा बोथरा एवं श्रीमती नेहा डागा ने प्राप्त किया। 

कैसे कर सकती है बहनें मंडल को रोशन- प्रतियोगिता में श्रीमती रेखा सिंघवी प्रथम एवं श्रीमती खुशबू जैन द्वितीय रही। 

मंडल की बहनों द्वारा हास्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई। कन्या मंडल व महिला मंडल की बहनों ने बढ़ चढ़ कर सभी प्रोग्राम में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी बहनों को मंडल द्वारा पुरस्कृत किया गया। बहनों की उपस्थिति अच्छी रही। निर्णायक की भूमिका श्रीमती अलकाजी भंडारी, श्रीमती चंदाजी सेठिया, उज्जवलजी जैन एवं कल्पनाजी नंदोल ने निभाई। कुशल संचालन उपासिका श्रीमती संजूजी दूगड़ ने किया। आभार ज्ञापन मंत्री श्रीमती प्रीति भंडारी ने किया।