बंगलुरू तेरापंथ महिला मण्डल द्वारा तत्व संबोध केन्द्र का शुभारंभ
गाँधीनगर, बंगलुरू : युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के 50वें दीक्षा कल्याणक महोत्सव, युवा दिवस समारोह पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में मुनिश्री हिमांशुकुमारजी ठाणा 2 एवं मुनिश्री दीपकुमारजी ठाणा 2 के सान्निध्य में तेरापंथ महिला मंडल बैगलोर द्वारा "तत्वसंबोध" केंद्र का शुभारंभ किया गया।
मुनिश्री ने अभातेममं के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे तत्वज्ञान के विषय का अच्छा प्रचार प्रसार होगा, बहनों में जागृति आयेंगी। तत्वप्रचेता लता गादिया, भारती गादीया, पुष्पा गन्ना ने इस कार्य योजना में पुर्ण सहयोग की स्वीकृति दी। महिला मंडल के सदस्य बहनों की अच्छी उपस्थिति के बीच बैनर का अनावरण किया एवं भविष्य में यह कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से चलाने की उत्सुकता बहनों में दिखाई दे रही थी।
तेरापंथ महिला मंडल बैंगलोर, गांधीनगर अभातेममं की कार्यकारिणी सदस्या लताजी जैन, अध्यक्ष जैन स्वर्णमाला पोकरणा, मंत्री सरस्वती बाफणा, संयोजिका लता गादिया, पुष्पा गन्ना, भारती गादीया, पुर्व अध्यक्षाएँ, पदाधिकारी बहनें एवं कार्यकारिणी बहनें सभी उपस्थित थे।
समाचार साभार : स्वर्णमाला पोकरणा
You can also send your news here for publication.
For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास)
Call +91-9080972748
Post a Comment
Post a Comment