जागतिक समस्याओं में समाधायक महावीर के संदेश - डॉ मुनिश्री पुलकितकुमार


★ "भगवान महावीर व्याख्यानमाला" में दिखा जैन एकता का माहौल

औरंगाबाद 03.04.2023 : युगप्रधान शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य डॉ मुनिश्री पुलकितकुमारजी, मुनि आदित्यकुमारजी, दिगंबर समुदाय के मुनि प्रभावसागरजी, मुनि प्रभातसागरजी तथा स्थानकवासी श्रमणसंघ समुदाय की साध्वी डॉ कुमुदलताजी, साध्वी राजकीर्तिजी के पावन सानिध्य में 2622वे भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव- 2023 के उपलक्ष्य में आयोजित "भगवान महावीर व्याख्यानमाला" का आयोजन श्रीचंद्रसागर दिगंबर जैन धर्मशाला शाहगंज (औरंगाबाद) छत्रपति संभाजी नगर में 02.04.2023 रविवार को हुआ। 

इस अवसर पर मुनिश्री पुलकितकुमारजी ने कहा भगवान महावीर का उपदेश वर्तमान की जागतिक समस्याओं का समाधान करने में सक्षम है। चाहे पर्यावरण की समस्या हो, चाहे सामाजिक या मानव स्वभाव के विकृति की, सभी समस्याओं का समाधान हमें महावीर के तत्वज्ञान में प्राप्त होता है। जैन एकता का माहौल महावीर जयंती की सबसे बड़ी विशेषता है। हम अहिंसा, संयम और स्वअनुशासन के द्वारा अपने जीवन को उज्जवल बना सकते हैं। मुनिश्री ने वैचारिक परिग्रह से मुक्त होने की सभी को प्रेरणा प्रदान की।

 दिगंबर संत मुनि प्रभावसागरजी ने महावीर के अहिंसा गुण की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए कहा हिंसामय माहौल में अहिंसा का वातावरण बनाना अति आवश्यक बन चुका है।

 स्थानकवासी साध्वी कुमुदलताजी ने कहा भगवान महावीर के उपदेश जन जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जागरूक होना पड़ेगा, तभी महावीर जयंती मनाने की सार्थकता होगी। 

व्याख्यानमाला कार्यक्रम में भगवान महावीर की प्रतिमा पर चंद्रसागर जैन धर्मशाला के मंत्री प्रदीप पाटनी, अशोक गंगवाल, महावीर ठोलें, तेरापंथ सभा अध्यक्ष कौशिक सुराणा, अनिल मामा संचेती, विलास साहूजी के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। मंगलाचरण मुनि आदित्यकुमारजी ने किया। जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के कार्याध्यक्ष निलेश पहाड़े ने आभार ज्ञापन तथा संचालन चेष्टा सुराणा ने किया। तेरापंथ महिला मंडल तथा अणुव्रत समिति द्वारा अणुव्रत प्रचार सदस्यता फार्म भी भरवाए गए। व्याख्यानमाला को सफल बनाने में वर्धमान कासलीवाल, प्रशांत जैन, राजेश मुथा, पियूष कासलीवाल, नरेंद्र अजमेरा आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने परिश्रम किया।

You can also send your news here for publication.

NEWSSHUBH22@GMAIL.COM

For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास) 

Call  +91-9080972748

https://wa.me/+916382435647