अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित


◆ महाराष्ट्र प्रदेश की नवगठित टीम का हुआ शपथग्रहण

★ सचिन शाह अध्यक्ष और गिरिश पारख बने मंत्री

पुणे : अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ की 10वें वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक रविवार 16.04.2023 को पुणे में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललितजी गांधी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

इस विशेष बैठक में आंध्र प्रदेश जैन वेलफेयर बोर्ड के अध्यक्ष मनोज कोठारी, तमिलनाडु माइनॉरिटी कमीशन के सदस्य एवं महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण टाटीया, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सौरभ भंडारी, तेलंगाना के संयोजक मुकेश चौहान,  गुजरात के संयोजक राजेश रांका, झारखंड के संयोजक सुरेश बोथरा, पश्चिम बंगाल के संयोजक प्रदीप कोचर, उत्तर प्रदेश के संयोजक वर्तमान जैन, कर्नाटका महिला प्रदेश प्रमुख पिंकी जैन आदि के साथ सभी राज्यों से पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश की नई कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें

प्रदेश अध्यक्ष - सचिन शाह, 

महिला प्रमुख - श्रुति मेहता,

उपाध्यक्ष - महेंद्र सुंदेशा मुठा,

सचिव गिरीश पारख,

पुणे शहर अध्यक्ष ललित गुंदेशा, 

पुणे शहर महिला अध्यक्ष निशिगंधा सुराणा,

प्रीति पाटिल, 

शिल्पा शाह आदि ने शपथ ग्रहण की।

समाचार साभार : राजेश रांका

    संयोजक गुजरात राज्य

ऑल इंडिया जैन माइनोरिटी फेडरेशन

You can also send your news here for publication.

NEWSSHUBH22@GMAIL.COM

For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास) 

Call  +91-9080972748

https://wa.me/+916382435647