कहीं गुम ना हो जाए- दादी नानी का खाना



हैदराबाद कन्या मंडल द्वारा आयोजित हुआ शानदार कार्यक्रम

हैदराबाद : अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल हैदराबाद के तत्वावधान में कन्यामंडल ने इस माह का कार्य पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन 26 मार्च को आमोद चंदन कोठारी के निवास स्थान पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत पुर्वाध्यक्ष रीताजी सुराणा नें नमस्कार महामंत्र से की। कन्यामंडल की कन्याओं नें सुमधुर प्रेरणा गीत द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुती दी। महिला मंडल की मंत्री श्वेता सेठिया ने पधारी हुई सभी बहनों, मुख्य अतिथि श्रीमती कान्ता शर्मा एवं कन्याओं का स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष रिटा सुराणा नें कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाए प्रेषित की। 

प्रभारी निशा पींचा ने प्रतियोगिता के बारे में जानकरी दी एवं कन्याओं का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में आठ कन्याओं नें उत्साह पूर्वक भाग लिया। सिखवाल समाज के राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष- जज का परिचय चंदन कोठारी ने दिया। सभी कन्याओ ने त्योहारों पर आधारित पकवान जैसे काठा, दाल-चावल, बड़ी की सब्जी, दाल का सीरा, लापसी, गुजिया, दही वडा, फल, आमलवाणी, पुरनपोली मगद, फल आदी बनाकर एक नए अन्दाज में पेश किया एवं उसकी प्रस्तुति बहुत ही सुंदर तरीके से सभी कन्याओं ने दी। 

मुख्य जज श्रीमती कान्ता शर्मा ने निर्णय घोषित किये, जिसमें

प्रथम : कुंजल बोथरा

द्वितीय : प्रार्थना सुराणा, सुरभि बोथरा

तृतीय : साक्षी, तनीषा सुराणा, प्रेक्षा श्यामशुखा, रितु जैन रही।  प्रतिभागिओ को पुरस्कार द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं बाकी कन्याओं को प्रोत्साहन पुरस्कार महिला मंडल द्वारा दिया गया। कन्यामंडल की कन्या मोक्षा, छवी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थी।

आभार ज्ञापन सहप्रभारी चंदन ने किया। इस अवसर पर रिटा सुराणा, संतोष पींचा, तारा सुराणा, सुनीता सिरोहिया उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात अल्पाहार की व्यवस्था रखी गई। कन्या प्रभारी निशा पींचा, सहप्रभारी चंदन कोठारी, संयोजिका प्रार्थना सूराणा, सहसंयोजिका कुंजल बोथरा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

समाचार प्रदाता : राजेन्द्र बोथरा

You can also send your news here for publication.

NEWSSHUBH22@GMAIL.COM

For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास) 

Call  +91-9080972748

https://wa.me/+916382435647