सहज व्यक्ति रहता सुखी, प्रसन्नचित : मुनि श्री सुधाकर


★ मुनिवृंद का 25 व 26 मार्च का प्रवास रहेगा धर्मस्थला

मंगलूर 19.03.2023 : आचार्य श्री महाश्रमणजी के शिष्य मुनि श्री सुधाकरजी एवं मुनि श्री नरेशकुमारजी मेंगलुरु में संघप्रभावक प्रवास संपन्न कर आज धर्मस्थला के लिए विहार किया। मंगलूर में श्रद्धालु श्रावक समाज की भावनाओं का ध्यान रखते हुए 11-11 किलोमीटर का विहार किया।

मुनिश्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बताया धर्म और कर्तव्य का पालन शुद्ध भावना से करना चाहिए। उसके साथ किसी प्रकार की कामना और लालसा नहीं होनी चाहिए। सुखी और आनंदमय जीवन जीने के लिए, सहजता से जीने का अभ्यास करना चाहिए। किसी भी प्रकार की फल की कामना, मानसिक तनाव का प्रमुख कारण है। संसार में सभी प्राणियों की सीमाएं हैं, उन सीमाओं को समझना हमारे लिए जरूरी है। यदि कोई स्वयं को सर्व शक्तिमान समझता है, तो यह उसका अज्ञान है। जैसे विद्यार्थियों का परिणाम प्रकट होता है, वैसे हम सबका प्रतिदिन अनुकूल और प्रतिकूल परिणाम सामने आता रहता है। हमें उसे सहजता और प्रसन्नता से स्वीकार करना चाहिए।

◆ सत्संग से मनुष्य शैतान से इंसान और इंसान से बन सकता है भगवान

 मुनि श्री ने आगे कहा कि संत के तप और तेज से क्रूर से क्रूर हृदय में भी करुणा का सागर लहराने लगता है। तेजस्वी, प्रभावशाली और ज्ञानी श्रमण केसी कुमार के सत्संग से राजा प्रदेशी का जीवन भी बदल गया। सत्संग से मनुष्य शैतान से इंसान और इंसान से भगवान बन जाता है। सत्संग से जीवन परिष्कृत, परिवर्तित, और परमार्जित बन जाता है। संत सत्संग गंगा के समान होता है।

मुनिवृंद का आगामी 25 व 26 मार्च शनिवार-रविवार का प्रवास धर्मस्थला में रहेगा। तत्पश्चात मुनि श्री चिकमंगलूर की ओर विहार करेंगे। मुनि श्री का अगला चातुर्मास शिवमोग्गा है। 

मलाड जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष तेजकरण सीपानी ने बताया धर्मस्थला में महावीर जयंती के पूर्व मुनिश्री के सान्निध्य में भगवान महावीर पर आधारित व्याख्यानमाला "महावीर आपसे क्या चाहते हैं" का भव्य आयोजन किया जाएगा।

मुनिप्रवर के रास्ते की सेवा में जयंत बैद, प्रदीपजी बैद, विकाश बैंगनी, सतीश भूरा, आकाश भूरा, राजेश अग्रवाल, परेश भाई, सुनील भाई की उपस्थिति रही।


You can also send your news here for publication.

NEWSSHUBH22@GMAIL.COM

For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास) 

Call  +91-9080972748

https://wa.me/+916382435647