अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर योगाभ्यास
★ बीजेएस महिला शाखा द्वारा
कोयम्बतूर 12.03.2023 : भारतीय जैन संघठना महिला शाखा कोयम्बतूर द्वारा अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए योगाभ्यास का एक कार्यक्रम रविवार को गेम पोइंट, चोकम्पुदूर, कोयम्बटूर में आयोजित किया गया।
विख्यात योगा ट्रेनर श्रीमती आशा तालेड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का मंगलाचरण के साथ शुभारंभ किया गया। श्रीमती रेखा रांका ने सभी का स्वागत किया एवं आशा तालेड़ा का परिचय सभी के समक्ष रखा।
श्रीमती आशा तालेड़ा ने सभी महिलाओं को योग करवाते हुए शरीर मे मौजूद सात चक्रो को सक्रीय बनाने के लिए सात प्रकार के प्राणायाम के बारे में बताया। इसके पश्चात सूर्य नमस्कार का अभ्यास भी कराया गया। योगाभ्यास द्वारा विभिन्न प्रकार के दर्द से राहत पाने के उपाय भी बताये गए।
You can also send your news here for publication.
For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास)
Call +91-9080972748




Post a Comment
Post a Comment