पालघर तेममं द्वारा उम्मीद एक बेहतर कल की कार्यशाला का आयोजन
पालघर, मुम्बई ; अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल, पालघर द्वारा उम्मीद एक बेहतर कल की कार्यशाला का तीसरा चरण गुरुवार 02 फरवरी 2023 को जीवन विकास हाईस्कूल में आयोजित किया गया। नमस्कार महामंत्र द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
स्वागत तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा अनोखाजी बदामिया द्वारा किया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कार्यसमिति सदस्या संगीताजी बाफना ने महाप्राण ध्वनि का प्रयोग करवाया। महिला मंडल परामर्शक पुष्पाजी श्रीश्रीमाल ने बुजुर्गों की सेवा, उनका महत्व पर रोचक कहानी के माध्यम से प्रेरणा दी। स्कूल के प्रिंसिपल एवं टीचर ने कार्यक्रम प्रशंसा की। 80 बच्चों को उपहार स्वरूप पेन और नोट बुक दिये गए। समाचार प्रदाता : मीडिया प्रभारी दिनेश राठौड़
You can also send your news here for publication.
For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास)
Call +91-9080972748
Post a Comment
Post a Comment