शिर्डी साईंबाबा मंदिर परिसर में पधारे मुनि पुलकितकुमारजी

★ औरंगाबाद में होगा होली चातुर्मास्य प्रवास

शिर्डी 25.02.2023 ; युगप्रधान, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य डॉ मुनिश्री पुलकित कुमारजी, मुनि आदित्य कुमारजी ठाणा 2 कर्नाटक बेल्लारी की तरफ विहार करते हुए 12 किलोमीटर का विहार करके ता.25-2-2023 शनिवार को शिर्डी में साईं समाधि मंदिर के पास जैन स्थानक में पधारे।


 मुनिश्री ने शिर्डी के प्रसिद्ध साईंबाबा समाधि मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया। साईंबाबा को भोजन करवाने वाले बायजा मां के वंशज बालासाहेब खोते पाटिल ने मुनिश्री का मंदिर परिसर पधारने पर स्वागत किया। शिर्डी के गोकुलचंदजी ओस्तवाल ने मुनिश्री को मंदिर परिसर की जानकारी दी। साथ में जलगांव से शुभकरण बैद पवन श्यामसुखा भी थे। आज मुनिश्री के दर्शनार्थ औरंगाबाद से सभा अध्यक्ष कौशिक सुराणा, किशोरजी सुराणा तथा महिला मंडल की उपाध्यक्ष छाया नाहर, पूर्व अध्यक्षा सुनीता सेठिया, सुनंदा कोटेचा, अमिता रुनवाल, न्यायडूंगरी से प्रकाश पितलियां तथा स्थानकवासी संघपति विजय लोढा ने सेवा का लाभ लिया। मुनिश्री आगामी 5 मार्च को औरंगाबाद में होली चौमासे हेतु पधारेंगे।

समाचार साभार : सेवादार भारत


You can also send your news here for publication.

For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास) 

Call  +91-9080972748