उपाध्याय युगप्रभ विजयजी बने आचार्य श्री युगोदयप्रभसूरीश्वरजी महाराजा


आचार्य - उपाध्याय पदारोहण प्रसंग में उमड़े श्रद्धालु

 चेन्नई 04.12.2022 ; श्री चन्द्रप्रभु जैन नयामंदिर ट्रस्ट एवं श्री किलपॉक श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन संघ ट्रस्ट, चेन्नई के तत्त्वावधान में प.पू. योगनिष्ठ आचार्य श्री केसरसूरीजी म.सा. के समुदाय के प.पू. उपाध्याय प्रवर श्री युगप्रभविजयजी म.सा. को आचार्य पद प्रदान एवं प.पू. पंन्यास प्रवर श्री अभ्युदयप्रभविजयजी म.सा. को उपाध्याय पद प्रदान हेम लब्ध प्रसाद, प्रवचनकार गच्छाधिपति प.पू. आचार्य श्री उदयप्रभसूरीश्वरजी म.सा. द्वारा जैन दादावाड़ी, चेन्नई में प्रदान किया गया। 


 हेम-उदय अष्टान्हिका महोत्सव का शुभारम्भ दि. 28.11.22, सोमवार से प्रारम्भ हुआ था। महोत्सव के सातवे दिन पूज्य गुरुभगवन्तो के मंडप प्रवेश के साथ में श्री चन्द्रप्रभु जैन नया मंदिर ट्रस्ट के सचिव श्री सुरेशजी कागरेचा ने सभी का स्वागत किया। अनेक पुण्यात्माओं द्वारा चरित्र धर्म अनुमोदना स्वरुप सामूहिक सामायिक की गई। मंगलकारी क्रिया का विधान प्रारम्भ हुआ और आचार्यश्री के मुखारविंद से 700 गाथा का बृहद नंदी सूत्र सकल श्री संघ को श्रवण करने का सौभाग्य मिला।

  श्री चन्द्रप्रभु जैन नया मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष संघवी रमेशजी मुथा ने उत्सव की गरिमा का वर्णन किया। श्री किलपॉक श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन संघ ट्रस्ट के सचिव महोदय श्री नरेन्द्रजी श्रीश्रीमाल ने पूज्य गुरुदेव का उपकार स्मरण किया एवं सकल संघ फलेचुनड़ी में सभी को लाभ लेने हेतु विनंती की। ट्रस्ट के भूतपूर्व सचिव एवं श्री हेम उदय उत्सव के संयोजक श्री किरीट भाई ने सभी दानदाताओ का आभार व्यक्त किया।

 संघ की विनंती का स्वीकार कर आचार्य श्री चंद्रयशसूरीश्वरजी, मुनिराज श्री तीर्थवल्लभ विजयजी हित शिक्षा प्रदान की। विशाल संख्या में श्रमणी भगवंत पधारे। मंगल मुहर्त में महा प्रभावशाली - सूरिमंत्र एवं उपाध्याय मंत्र कर्णपटल में गच्छाधिपति गुरुदेव द्वारा प्रदान किया गया। 


 नया मंदिर संघ के अध्यक्ष संघवी रमेशजी मुथा ने नूतन आचार्यश्री को सूरिमंत्र पट अर्पण किया एवं नूतन उपाध्यायश्री को उपाध्याय पट अर्पण किया, सह सचिव शा विमलजी लेहरचन्दजी ने पात्रा अर्पण किया।  तत्पश्चात माला, मंत्र पोथी, स्थापनाचार्य आदि उपकरण अर्पण किये गए। चेन्नई, जबलपुर, मुंबई, बैंगलोर, दावणगेरे आदि अनेक संघो से भरी संख्या में भक्त पधारे एवं आगामी चातुर्मास एवं महोत्सव हेतु विनंती की। रेनबो सिद्धाचल में पूज्य समर्पणप्रभ विजयजी म.सा. के आगामी चातुर्मास की उद्घोषणा हुई। श्रीमती कमलादेवी पारसमलजी श्रीश्रीमाल परिवार द्वारा कामली अर्पण एवं ब्रीज संघ द्वारा गुरुपूजन किया गया।

 शा मांगीलालजी नागोत्रा सोलंकी ने बलवाड़ा श्री संघ एवं परिजनों की उपस्थिति में दीक्षा का मंगल मुहरत प्रदान करने की विनंती की। क्रिया मंडप का लाभ गुरु भगवंत के सांसारिक परिवार ने लिया एवं फले चुनड़ी का लाभ श्रीमती कमलादेवी पारसमलजी श्रीश्रीमाल परिवार ने लिया। गच्छाधिपति, नूतन आचार्य एवं उपाध्याय श्री के सांसारिक माता पिता आदि वडील का बहुमान सुन्दर स्मृतिचिन्ह द्वारा किया गया।


 महा मृत्युंजय तप के तपस्वी मुनि श्री त्यागप्रभ विजयजी म सा, संलग्न १० अट्ठम के ऊपर अट्ठाई के तपस्वी नूतन आचार्य श्री, साध्वी श्री मेरुयशाश्रीजी के चत्तारि आठ दस दोय तप एवं देवर्द्धिप्रभाश्रीजी के सिद्धितप आदि अनेक तपस्वी गुरुभगवंत के ओली का पारणोत्सव किलपॉक संघ में कोचर टेक्सटाइल्स एवं हस्तीमलजी मदनाबाई किशोरमलजी छाजेड़ परिवार द्वारा होगा। श्रीमती जीवीबाई मेघराजजी साकरिया द्वारा सभी आदेश लेने वालो का स्मृति चिन्ह द्वारा अभिनन्दन किया गया। श्री संभवनाथ जैन संघ, विजयवाड़ा द्वारा नामकरण की उद्घोषणा हुई की उपाध्याय युगप्रभविजयजी का नूतन नाम आचार्य श्री युगोदयसूरीश्वरजी महाराजा रखा गया है। तत्पश्चात पदारोहण के अनुमोदनार्थ लोगो ने उदार ह्रदय से जीवदया में अपनी लक्ष्मी का व्यय किया। समारोह के उपलक्ष में श्रीमती प्यारीबाई फूलचन्दजी दुग्गड़ परिवार द्वारा चेन्नई के 9 जिनालयो में परमात्मा की भव्य अंगरचना हुई।

 नूतन आचार्य श्री को गच्छाधिपति समेत सभी ने द्वादशावर्त वंदन किया। गुरु द्वारा हित शिक्षा को ग्रहण किया और नूतन आचार्य एवं उपाध्यायश्री ने पदारोहण के पश्चात प्रथम प्रवचन दिया। व्यवस्था श्री तमिलनाड जैन महामंडल ने संभाली। मंच का सफल संचालन 'शासन गौरव-युवा संघरत्न' मनोज राठोड ने किया। संगीत श्री अंकुर शाह, सूरत एवं उत्तम भाई दावणगेरे द्वारा प्रस्तुत किया गया।

समाचार साभार : कांतिलाल भण्डारी


                जुड़े न्यूज शुभ के व्हाट्सएप ग्रुप में

https://chat.whatsapp.com/GWPQBk0biaQBulrEE9NSDw

टेलिग्राफ ग्रुप में

https://t.me/+NJJTrlZZgZw0YTBl

You can also send your news here for publication.

JAINSHUBNEWS@GMAIL.COM

For More Information & Booking About Vijay Palace (अस्थाई निवास) 

Call  +91-9080972748

https://wa.me/+916382435647