कलात्मक ढंग से जीएं जीवन : मुनि जिनेशकुमार
समता, संतोष से जीवन जीने की दी प्रेरणा
प्रवचन में जन सैलाब उमड़ा
जाजपुर रोड, उड़ीसा 19.11.2022 : आचार्य महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनि जिनेशकुमारजी ठाणा-3 के सान्निध्य में "जीवन जीने की कला" विषय पर नंदराम वाटिका में प्रवचन हुआ।
मारवाड़ी समाज को संबोधित करते हुए मुनि जिनेशकुमार ने कहा समुद्री यात्री को तेरने की कला आना जरूरी है, तो जीवन यात्री को जीवन जीने की कला आना जरूरी है। जीवन जीना एक बात है लेकिन कलात्मक ढंग से जीवन जीना दूसरी बात है। अधिकांश लोग ढोंग की जिन्दगी जीते है, लेकिन जो ढंग की जिन्दगी जीते है, वे ही श्रेष्ठ जीवन जी सकते है। वर्तमान का युग तनाव आपाधापी अन्धानुकरण का युग है। जिसके कारण आधि, व्याधि उपाधि बढ़ रही है और समाधि घट रही है। तनाव मुक्ति का उपाय है प्रेक्षाध्यान। प्रेक्षाध्यान की साधना से व्यक्ति मानसिक प्रसन्नता को प्राप्त होता है।
मुनिश्री ने आगे कहा आत्मा को प्रसन्न रखे। जिन्दगी में उतार-चढ़ाव आते रहते है, सुख-दुःख भी आते रहते है, उसमें सम रहना चाहिए। दो आँखें बाहर का दृश्य दिखाती है, तीसरी आंख है- समता। समता अर्थात् राग-द्वेष से मुक्त होकर जीवन जीना। राग-द्बेष मुक्त जीवन वाला निर्मल और पवित्र होता है। वीतराग प्रभु चन्द्रमा से अधिक निर्मल होते है। चन्द्रमा थोड़ा प्रकाश करता है, उसमें दाग भी है। लेकिन अरिहंत वीतराग पूर्ण प्रकाशवान है, कोई दाग नहीं है।
मुनिश्री ने विशेष रूप से कहा कि 'समता की साधना ऊंची साधना है।' व्यक्ति पदार्थों में आसक्ति नहीं रखे, जो जैसा मिला, उसी में संतुष्टि रखें। लोभ पाप का मूल है। संतोष साधना का अंग है। सरलता में धर्म का निवास होता है, आनंद की अनुभूति परम की ओर ले जाती है। सब लोग प्रेम व सौहार्द से रहे।
पूर्व नगरपालिका चेयर मैन सविता राउत ने कहा- नशा मुक्ति, सद्भावना व प्रवचन श्रवण से धार्मिकता जागृत होती है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुनि परमानंद ने कहा- जीवन में प्रेम, सद्भाव बना रहना चाहिए। मुनि कुणालकुमार ने मंगल गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पद्मचंद सेठिया, सुशीला काबरा, उषा सेठिया मोहनलालजी सिंघी व मनोज बोथरा ने विचार रखे। अच्छी सख्या में श्रद्धालु लोग उपस्थित थे।
जुड़े शुभ न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप में
https://chat.whatsapp.com/GWPQBk0biaQBulrEE9NSDw
You can also send your news here for publication.
JAINSHUBNEWS@GMAIL.COM
For More Information & Booking About Vijay Palace Call
+91-9080972748
https://wa.me/+916382435647
Post a Comment
Post a Comment